
गोरखपुर। रविवार को भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति एवं सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ की झारखंडी वार्ड के आरएसएम पब्लिक स्कूल में हुई महत्वपूर्ण बैठक में बोलते हुए संगठन के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार दिलावर सिंह ने कहा कि पत्रकार, प्रशासन और पुलिस में सामंजस्य होना जरूरी है। इस दिशा में संगठन अनेक कार्यक्रम चलाएगा। बैठक को ही संबोधित करते हुए संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ सतीश चंद्र शुक्ला ने कहा कि संगठन में जितने भी निष्क्रिय पदाधिकारी और सदस्य हैं उन्हें दोबारा संगठन में जुड़ने का मौका नहीं मिलेगा इसलिए वे समय रहते सक्रिय हो जांय। बैठक में अनेक अन्य महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इस अवसर पर वर्तमान सत्र के शेष बचे परिचय पत्रों का वितरण किया गया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे संगठन के मंडल अध्यक्ष कृष्णचंद्र चौधरी ने पत्रकारों के हितों की संकल्पबद्धता दोहराई। संगठन के गोरखपुर जिला उपाध्यक्ष पंचानन पाण्डेय ‘गुड्डू’ ने कहा कि जनपद में अनेक पत्रकार संगठन है जो हमारे संगठन की सक्रियता की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हैं मैं उन सभी का आभारी हूं। देवरिया जिलाध्यक्ष एसएन पाण्डेय ने कहा कि हमारा संगठन पत्रकार हितों की लड़ाई शुरू से ही लड़ता आया है और किसी भी संगठन का पत्रकार हो उसकी मदद करने के लिए हमेशा अग्रसर रहता है। बैठक में जितेंद्र नाथ पाण्डेय, संजय मिश्रा, अरविंद कुमार, कपिलदेव मणि त्रिपाठी, राकेश शर्मा, बबलू प्रजापति, मुन्ना मिश्रा, क्षितिज श्रीवास्तव, संजय कुमार, विश्वनाथ उपाध्याय, मृत्युंजय पाण्डेय, कमलेश मणि त्रिपाठी, प्रमोद कुमार पाण्डेय, संगम नाथ तिवारी, नरेंद्र राय, कृष्ण मोहन सैनी, वकील प्रजापति, मनोज कुमार जैकी, रामदुलार मौर्य, जवाहरलाल गुप्ता, शैलेश पाण्डेय, भगवंत यादव, राधेश्याम सिंह, नंदलाल प्रसाद सहित अनेक पत्रकार बंधु उपस्थित थे।
