अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
रायपुर — छत्तीसगढ माध्यमिक शिक्षा मंडल के हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल सत्र 2019-2020 का परीक्षा परिणाम आज दिनांक 20/06/2020 को सुबह 10:30 आयेगा । छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव व्ही०के०गोयल ने सभी प्राचार्यों को पत्र जारी कर इसकी जानकारी देते हुये बताया कि शिक्षा मंडल की ऑफिशिअल वेबसाइट cgbse.nic.in है जिसमे सभी विद्यार्थी अपना अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।