आज दिनांक 22/12/2022 प्रेस वार्ता में रेलवे बोर्ड के सदस्य ने बताया की डीआरयूसीसी मीटिंग 18 दिसम्बर को बरेली जंक्शन में रेलवे उपभोक्ता परामर्शदासी यात्री समिति डीआरयूसीसी अधिकारीयों वा सदस्यों की बैठक हुई जिसमें सदस्य शशांक मलिक और सुशील कौशिक ने रेल यात्रियों की हित पे कई समस्या उठाई। डीआरयूसीसी का प्रतिनिधित्व करते हुए देहरादून रेलवे स्टेशन सुविधाओं की तरफ अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया और देहरादून स्टेशन के मॉर्डनाइजेशन आधुनिकता पर बदलाव रेलवे स्टेशन पर होने चाहिए। मण्डल अधिकारियों ने समस्यों के निराकरण करते हुए सभी बिन्दुओं पर मंजूरी दी । देहरादून रेलवे स्टेशन पर 18 बोगियों वाला बना स्टेशन को नया रूप दिया जाएगा ऐसा ही हर्रावाला स्टेशन पर 24 बोगियों वाला एक स्टेशन बनाया जायेगा। देहरादून रेलवे स्टेशन को आधुनिक रूप देने के लिए नागपुर की एक कम्पनी को ठेका दे दिया गया है। जिसमें जल्द ही कार्य अपनी प्रगति लेगा हर्रावाला स्टेशन के लिए 10 हैक्टेयर जमीन रेलवे स्टेशन के पास पहले से ही मौजूद है। 5 हेक्टेयर जमीन की और आवश्यकता है। जिसको जल्द ही पूरा कर लिया जायेगा और उसके बाद इस पर भी कार्य प्रारम्भ कर दिया जायेगा। देहरादून रेलवे स्टेशन पर ही एटीएम मशीन लगाने की मंजूरी स्वीकृत हो गई है जिसके लिए जल्द ही टैण्डर निकाला जायेगा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए कैमिस्ट की दुकानों को भी मंजूरी दी गई है। रेलवे स्टेशन में लगी दुकानों पर दवाईयाँ उपलब्ध हो जायेगी। बैठक में मण्डल के रेल प्रबन्धक अजय नंदन अपर रेल प्रबन्धक राकेश सिंह सीनियर डीसीएम सुधीर कुमार वा मंडल अभिवक्ता पारितोष गौतम व अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Tagged in : #auto #ऑटोमोबाइल #ऑटोमोबाइलबाजार #गाड़ी #car #birds#environment #CM-UP #CMbhupeshbaghel #CMUK #CMUP #congress #covid19

Categorized in : All News उत्तराखंड देश