![] घाटे का दिया हवाला, नोटिस जारी कर कर्मियों को ड्यूटी पर आने की हितायत दी अगली सूचना तक ।
बिलासपुर/सोलन। अदाणी कंपनी ने घाटे का हवाला देते हुए बुधवार से बरमाणा स्थित एसीसी और दाड़लाघाट में अंबुजा सीमेंट प्लॉट अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया है। बरमाणा स्थित प्लांट हेड ने नोटिस जारी कर सभी कर्मचारियों को ड्यूटी पर आने से इन्कार भी कर दिया है।
इस फैसले से बरमाणा में काम करने वाले 980 कर्मचारियों और करीब 3,800 ट्रक ऑपरेटरों पर रोजगार का संकट खड़ा हो जाएगा। इनमें 530 नियमित और 450 कर्मचारी ठेके पर रखे गए हैं, जबकि करीब 2,300 ट्रक बीडीटीएस और 1,500 ट्रक पूर्व सैनिकों के सीमेंट ढुलाई करते हैं। दूसरी ओर दाड़लाघाट में भी 500 नियमित कर्मचारी हैं, जबकि 300 कामगार ऐसे हैं जो ठेकेदार की ओर से कंपनी में काम करते हैं। इसके अलावा 3500 से अधिक ट्रांसपोर्टर हैं, जो प्रभावित होंगे। एसीसी सीमेंट प्लॉट बरमाणा में काम बंद होने से 10,000 परिवारों की रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया है।
वरमाणा स्थित प्लांट हेड अमिताव सिंह की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि परिवहन और कच्चे माल की लागत में वृद्धि और बाजार की मौजूदा स्थितियों के कारण सीमेंट ढुलाई में भारी कमी।
जिससे कंपनी के बाजार हिस्से पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। कंपनी को भारी वित्तीय नुकसान उठाना पड़ रहा है। इन बातों को ध्यान में रखते हुए प्लांट से संबंधित सभी गतिविधियों को तत्काल प्रभाव से बंद करने के लिए प्रबंधन मजबूर है और सभी कर्मचारियों को सूचित किया जाता है कि अगले निर्देश तक कार्य पर उपस्थित न हो। उधर, इस संदर्भ में प्लांट हेड से पक्ष लेने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे बात नही हो पाई ।
बरमाणा एसीसी सीमेंट प्लांट 980 कर्मचारियों और करीब 3800 ट्रक ऑपरेटर पर रोजगार का संकट।
दाड़लाघाट अंबुजा सीमेंट प्लांट800कामगार और 3500 से अधिक ट्रक ऑपरेटर पर संकट।
Tagged in : #animal #birds#environment #CM-UP #CMbhupeshbaghel #CMUK #CMUP #congress #covid19 #covid19#MPC#mudra #crime #police #crime #police #अपराध #डकैती #dipawali #doctor #drugs