![] श्याम सुन्दर त्रिपाठी की रिपोर्ट
बांदा — आज११दिसम्बर को पुनः दूने उत्साह के साथ “उत्तम बांदा सुन्दर बांदा” के लिए बुन्देली प्रकृति पर्यटन (लोकभारती) के तत्वावधान में संयोजक अशोक त्रिपाठी जीतू एडवोकेट के नेतृत्व में सैकड़ों स्वयं सेवियों द्वारा “शंकर सरोवर” तथा “नबाब टैंक” की सफाई प्रातः १०बजेसे १२बजे तक की गयी और लगभग दो ट्राली “कचरा” सरोवरों से निकाला गया जिसे नगर पालिका परिषद बांदा द्वारा ले जाया गया साथ ही सिंचाई विभाग की ओर से दो ट्यूब सरोवर में डाले गए जिनसे बीचोबीच पहुंच कर तमाम गन्दगी निकाली गई!
इस अभियान में जिन प्रमुख लोगों द्वारा श्रमदान किया गया उनमें आनन्द सिन्हा एड०, धर्मेन्द्र त्रिपाठी सभासद, नीरज त्रिपाठी ,रामप्रसाद सोनी, रोहन सिन्हा एड०, सुशील रजोल तिवारी, सुनील त्रिपाठी ,सचिन अगिनहोत्री, नवीन प्रकाश गुप्ता, नीतू, शिवपूजन गुप्ता, इन्दजीतराजपूत, रवीन्दा निषाद, निखिल सक्सेना’, बसन्ती सेन, विजय सिंह आदि थे!
ज्ञात है कि अशोक त्रिपाठी जीतू को बुन्देली प्रकृति पर्यटन लोक भारती द्वारा उत्तम बांदा सुन्दर बांदा हेतु “संयोजक” बनाया गया है और संस्था द्वारा प्रत्येक रविवार को सुबह १०से १२बजे तक शंकर सरोवर में अभियान चलाया जा रहा है!
अगले रविवार दिसंबर १८को फिर यही “समाजसेवी” शंकर सरोवर में प्रातः १०से१२बजे तक फिर अपना अभियान चलायेंगे!
Tagged in : #auto #ऑटोमोबाइल #ऑटोमोबाइलबाजार #गाड़ी #car #birds#environment #CM-UP #CMbhupeshbaghel #congress #covid19 #covid19#MPC#mudra #crime #crime #police #अपराध #डकैती #dig #dipawali
Categorized in : All News उत्तर प्रदेश