आत्माराम त्रिपाठी की रिपोर्ट—
बांदा आपको बता दें की “बहुचर्चित लहुरेटा खदानें” इस समय बड़े ही दबंगों की गिरफ्त में हैं “सत्तापक्षीय छत्रछाया” के चलते आये दिन इन खदानों में “दबंगई बेशर्मी” के कारनामे दिखाई एवं सुनाई दे रहे हैं सत्तारूढ़ सरकार की “अनदेखी” के चलते आये दिन यहाँ के गरीब परिवार इन दबंगों की दबंगई का शिकार हो रहे हैं जबकि पीड़ित परिवार आये दिन प्रशासनिक जिम्मेदारों की चौखट पर अपना माथा टेक ब्यथा सुनाते नजर आ रहे हैं लेकिन वाह रे सत्ता की हनक आखिर प्रशासन भी शायद इनकी कठपुतली बन बड़ी से बड़ी घटनाओं को भी अनदेखी कर पीड़ितों को टरकाने पर मजबूर नजर आ रहा है कुछ ऐसा ही मामला आज फिर देखने को मिला ग्राम लहुरेटा खदान में जहाँ दबंग खदान संचालक विजय सिंह तथा कालीचरण उर्फ करिया चौबे ने गरीब किसान की “खड़ी फसल” को ही उजाड़ने हुये जबरदस्ती खेत से “बालू” निकालने का काम शुरू कर दिया पीड़ित परिवार को जब उसकी जानकारी हुयी तो मौके पर पहुँच कर इसका बिरोध किया किन्तु उक्त दोनों दबंगों ने “महिलाओं” सहित सभी के साथ मारपीट करते हुये महिलाओं को घसीट घसीट कर मारा तथा छीना छपटी कर उनके “कपड़े फाड़ते” हुये दोबारा यहाँ आने पर जान से मारने की धमकी तक दे डाली बेचारे “दहशत जदा” परिवार ने कोतवाली नरैनी में जा लगाई सुरक्षा की गुहार लगाई किन्तु इंसाफ की जगह पुलिस ने साधा मौन स्थानीय पुलिस को है शायद इन खदानों में “बड़ी घटनाओं” के घटित होने का इंतजार तभी तो इससे पहले भी इन लोगों द्वारा अबैध खनन एवं ओवरलोडिंग की खबर कवरेज करने गए 7 पत्रकारों को जेल भेजा वहीं दूसरी घटना पत्रकार सुशील कुमार मिश्रा पर समाचार कवरेज के दौरान मारपीट छीना झपटी मोबाइल तोड़ने एवं बीडियो फोटो डिलीट करने का काम इन लोगों द्वारा किया गया अब ग्राम की महिलाओं द्वारा इस अबैध खनन के “विरोध” करने पर उनके साथ भी मारपीट की गई जिसमें पीड़ित परिवार कोतवाली पहुंच अपनी फरियाद सुनाई किंतु उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई मजबूर हो नजरीन पुत्री राजाब बेग निवासी ग्राम लहुरेटा कोतवाली गेट के सामने ही “परिवार सहित” बैठ गई। आखिर वह कौन सी ताकत है जिसके चलते माफियाओं के हौसले तो बुलंद हैं ही इनके अबैध क्रिया कलापों पर अंकुश लगाने वालों के हाथों में कार्रवाई के चाबुक की जगह “चूडिंया” नजर आ रही है।
Tagged in : #animal #auto #ऑटोमोबाइल #ऑटोमोबाइलबाजार #गाड़ी #car #birds#environment #CM-UP #CMbhupeshbaghel #CMUK #CMUP #congress #covid19#MPC#mudra #crime #police #crime #police #अपराध #डकैती #dig
Categorized in : All News उत्तर प्रदेश