आत्माराम त्रिपाठी की रिपोर्ट लखनऊ गांजा शराब कोकीन हशीश जैसे मादक पदार्थो की तस्करी होना तो आम बात थी किन्तु अब मानव तस्करी वह भी नाबालिग लड़कियों की होने लगी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज रात्रि गुजरात से चलकर मथुरा के रास्ते दिल्ली जाने वाली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में आधा दर्जन से ज्यादा नाबालिग लड़कियों को इस ट्रेन के माध्यम से लाया गया है जिनके मथुरा स्टेशन में उतार कर तस्करों को सौंपे जाने की संभावना है। वैसे इस खबर की हमारे पास अधिकारिक जानकारी नहीं है किन्तु हम अपने सूत्रों पर अगर भरोसा करते हैं तो उसे पूर्ण रूप से नकारा भी नहीं जा सकता है अब शासन-प्रशासन का काम है कि वह इसे नजर अंदाज़ करें या शक के आधार पर कार्रवाई करें। हमारे संवाददाता ने जब इस संदर्भ में कोटा रजिस्थान पुलिस अधीक्षक से वार्ता कर घटना क्रम की जानकारी दी तो उन्होंने तत्काल महिला कांस्टेबल के साथ पुलिस अधिकारी को भेज ट्रेन को चेक कराया जिसमें एक ही टिकट में तीन नाबालिग लड़कियां सफर करते हुए पाई गई उनके साथ में जो महिलाएं व अन्य सहयात्री थे के बयान लिए गए साथ उनके आधार कार्ड और आगे इस बिषय पर और जांच कर कार्रवाई करने की बात कही गई वहीं उत्तर प्रदेश के बांदा जनपद के एल आई यू बिभाग ने खबर को सज्ञांन में लेते हुए मथुरा पुलिस अधीक्षक सहित जीआरपी मथुरा को अवगत कराया है।
Tagged in : #auto #ऑटोमोबाइल #ऑटोमोबाइलबाजार #गाड़ी #car #birds#environment #CMbhupeshbaghel #CMUK #CMUP #congress #covid19
Categorized in : All News