गिरफ्तारअभियुक्तों के पास से घटना में प्रयुक्त वाहन हथियार वा लूटी गयी नगदी बरामद घटना
मेंसंलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिये प्रयास_जारी।
दि0 15/10/22 को वादी श्री शीशपाल अग्रवाल पुत्र स्व0 श्री पूरन चन्द अग्रवाल निवासी घराट रोड गली थाना डोईवाला देहरादून सूचना दी गई कि दोपहर समय करीब 12.00 बजे 06 अज्ञात अभि0गणो द्वारा वादी के घर में घुसकर, चाकू व तमन्चा दिखाकर वादी की पत्नी व वादी के घर पर काम करने वाली 02 नौकरानियो को कमरे मे बन्धक बनाकर जान से मारने की धमकी देते हुए घर पर रखे जेवरात व नकदी लूट ली गयी है। उक्त सूचना पर थाना डोईवाला पर मु0अ0सं0 371/2022 धारा 395 भादवि बनाम अज्ञात 06 अभियुक्तगण पंजीकृत किया गया । घटना की गम्भीरता के दृष्टिगत घटना के अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु श्री दलीप सिंह कुवँर, श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून महोदय द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत किये गये। जिसके क्रम में पुलिस अधीक्षक अपराध, पुलिस अधीक्षक देहात के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी डोईवाला, ऋषिकेश, विकासनगर तथा प्रेमनगर के पर्यवेक्षण में अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। जिनके द्वारा कडी मेहनत एवं लगन से दिनांक: 18-10-2022 को मुखबिर की सूचना पर घटना में संलिप्त 04 अभियुक्तों घटना में प्रयुक्त वाहनों, हथियार तथा 05 लाख रू0 नगद के साथ मुजफ्फरनगर तथा दिल्ली बागपत हाईवे से गिरफ्तार किया गया। घटना में संलिप्त अन्य 05 अभियुक्त वांछित हैं, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों का_विवरण
01- महबूब पुत्र श्री इमरान निवासी ग्राम बसेडा छपार मुजफ्फरनगर हाल निवासी कुडकावाला, डोईवाला, उम्र 40 वर्ष 02- मुनव्वर पुत्र श्री नूर अली निवासी सरवट हाजीपुरा मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश, उम्र 27 वर्ष 03- शमीम पुत्र श्री इंदरीश निवासी ग्राम बसेडा मुजफ्फरनगर हाल निवासी तेलीवाला, डोईवाला, देहरादून, उम्र -30 वर्ष 04- तहसीम कुरैशी पुत्र वाहिद कुरैशी निवासी मौहल्ला खैल थाना कांधला, जिला शामली, उत्तर प्रदेश, उम्र 39 वर्ष।
वाछिंत_अभियुक्त-
1- रियाज मुल्ला 2- नावेद इकबाल 3-मेहरबान बावला 4-वसीम 5- तौकीर
बरामदगी:
05 लाख 19 हजार 600 रूपये नगद,एक तमन्चा 32 बोर व 2 जिंदा कारतूसकार संख्या स्विफ्ट डिजायर कार स0 : यूके-07-डीएफ-3352इको स्पोर्ट कार डीएल-08-सीए-2169मो0सा0 संख्या यूके-07-एफई-6062 बजाज प्लेटिनास्कूटी एक्टिवा बिना नम्बर
नोट- घटना का अनावरण करने वाली पुलिस टीम को श्रीमान पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड महोदय द्वारा 100000/- रू0 तथा श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक गढवाल परिक्षेत्र महोदय द्वारा 50000/- रू0 के नगद पुरूस्कार से पुरूस्कृत करने की घोषणा की गयी है।
UttarakhandPolice #HumanInKhaki #UKPoliceStrikeOnCrime
police #Crime #news
Tagged in : #animal #auto #ऑटोमोबाइल #ऑटोमोबाइलबाजार #गाड़ी #car #birds#environment #CM-UP #CMbhupeshbaghel #CMUK #congress #covid19#MPC#mudra #crime #crime #police #crime #police #अपराध #डकैती #forest #human #journalist#press
Categorized in : #uttarakhandpolice #DEHRADUNpolice #dehraduntraffic Ashok Kumar IPS Sspdehradun Dehradun उत्तराखंड देश