16 अक्टूबर 2022
पीपल नीम तुलसी अभियान के तहत गंगा पथ पटना में ए एन सिन्हा इंस्टिट्यूट से दीघा तक नीम पौधारोपण कर नीम कोरिडोर बनाने का संकल्प लिया गया था । इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए आज 16 अक्टूबर को तेरहवीं चरण में नेहरू नगर विधालय के छात्रों द्वारा नीम पौधा के साथ नीम पदयात्रा निकाली गयी । नीम पद यात्रा मे , नीम लगाओ संक्रमण भागाओ ,नीम परिवार की संख्या बढाऐ ,धरती के श्रृंगार मे हरी हरी चुनरी चढाऐ ,नारे लगाऐ गये।आज 101 नीम पौधारोपण किया गया साथ ही पुराने पौधों को पानी पटवन भी किया गया । पीपल नीम तुलसी अभियान के संस्थापक सह अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि यह कार्यक्रम निरंतर चलते रहेगी साथ ही आम लोगों से अपील किया कि वर्तमान में नीम वृक्ष के नीचे नन्हे नन्हे पौधे अभी मिल रहे हैं आम आवाम उन पौधों को सुरक्षित जगह पर लगाकर सुरक्षित करें ताकि वर्तमान और भविष्य में शुद्ध प्राणवायु मिल सके। डाॅ नरेश प्रसाद प्रियदर्शी जी ने कहा नीम एक औषधीय पौधा है साथ ही नीम वायु शुद्धिकरण यंत्र है ।नीम परिवार संख्या बढ़ाकर ही हम प्राणवायु को शुद्ध कर सकते हैं पीपल नीम तुलसी अभियान के तहत प्रत्येक रविवार को नीम पौधारोपण करते आ रहे है । मनीलाल सिंह ने कहा हम अपने पूर्वज दादा ,दादी ,नाना ,नानी एवं लोगों के स्मृति एक एक नीम पौधारोपण कर वातावरण को शुद्ध बनाए सकते हैं अखिलेश कुमार सिंह ने धरती प्रकृति के श्रृंगार में हम सभी लोगों को पौधारोपण करने आवश्यकता तभी हम और आने वाला भविष्य सुरक्षित है । प्रबोध पटेल ने कहा की किसी शुभ अवसर पर जन्म दिन , सालगिरह पर पौधारोपण की प्रवृत्ति को बढ़ावा देने की आवश्यकता है तभी धरती निरोग हो पाएगी क्योंकि आज धरती ही रोगी हैं । इस अभियान में उत्प्रेरक राजेश प्रसाद ,डाॅ नरेश प्रसाद प्रियदर्शी, मनीलाल सिंह , प्रबोध पटेल , संजीव देव ,राज ट्रस्ट के छात्र सोनु कुमार राज , अंशु कुमार , पंकज कुमार कुशवाहा ,रिषभ कुमार ,मो आरिफ अंसारी , पंकज कुमार । नेहरू नगर विघालय के छात्र कृष्ण कुमार, कुन्दन कुमार,गोलु कुमार,निरंज कुमार , रितेश कुमार , आंनद कुमार , विकास कुमार , विजय कुमार , चन्दन कुमार ,आलोक कुमार ,अमन कुमार ,सोनु कुमार ,सुरज कुमार,सटु कुमार , संजीव देव ने अपना योगदान दिया ।
Tagged in : #auto #ऑटोमोबाइल #ऑटोमोबाइलबाजार #गाड़ी #car #birds#environment #CM-UP #CMbhupeshbaghel #covid19 #covid19#MPC#mudra #crime #police #crime #police #अपराध #डकैती
Categorized in : All News bihar उत्तर प्रदेश उत्तराखंड छत्तीसगढ़ देश मध्यप्रदेश