आज उत्तराखंड लोक सेवा आयोग जाकर सचिव डीएस रावत जी और UKPSC और UKSSSC की परीक्षा नियंत्रक शालिनी जी से पूरे एक घंटे की मुलाकात हुई, लगभग सभी बिंदुओं पर सकारात्मक बातचीत हुई। हमने सबसे पहले ये मांग रखी की आप एक संवाद पोर्टल जारी कीजिए जिसमें बेरोजगारों से वार्तालाप हो सके, जिसमें आयोग ने तुरंत हमारी बात मान ली है, एक हफ्ते के भीतर संवाद पोर्टल जारी हो जाएगा।
हमने पूछा की पुलिस कांस्टेबल और पटवारी परीक्षा का सिलेबस क्या रहने वाला है, आयोग ने साफ कहा है की जो सिलेबस पहले था वही रहेगा।हमने कहा की पटवारी के फॉर्म नकलची भी भरेंगे उसका क्या होगा, आयोग ने साफ कहा की UKSSSC के अब अध्यक्ष बन गए हैं लिस्ट वो हमे देंगे, इसके बाद उनको ब्लैक लिस्ट किया जाएगा। मसलन अगर वो फॉर्म भी भर देंगे और उनकी लिस्ट आयोग पहुंची तो नाम UKSSSC सार्वजनिक करेगा और फॉर्म रिजेक्ट UKPSC मतलब 80 फीसदी काम हो चुका है।
इसके साथ ही लगभग 15 से 20 बिंदुओं पर जैसे AE JE वाला मैटर, पुलिस फिजिकल रिजल्ट में जिसका नाम नहीं है चर्चा हुई । जो अभी यहां लिख पाना संभव नहीं है LIVE आकर आपसे वार्तालाप होगी।
बेरोजगार संघ का मानना जिस मकसद से बेरोजगार संघ आयोग गया था वो हमारे ही पक्ष में रहा है।
सूत्र बॉबी पंवार राष्ट्रीय अध्यक्ष बेरोजगार संघ उत्तराखंड
Tagged in : #auto #ऑटोमोबाइल #ऑटोमोबाइलबाजार #गाड़ी #car #CMbhupeshbaghel #CMUK #CMUP #congress #covid19#MPC#mudra #crime #crime #police #अपराध #डकैती #election #festival #forest #journalist
Categorized in : #uttarakhandpolice #DEHRADUNpolice #dehraduntraffic Ashok Kumar IPS Sspdehradun Dehradun All News उत्तराखंड