आत्माराम त्रिपाठी की रिपोर्ट

लखनऊ रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज के यूरोसर्जन डाक्टर सोमेश त्रिपाठी ने एक युवक के गुर्दे से बगैर चीरा लगाए दूरबीन पद्दति लेजर किरणों (PCNL) से तीस एम एम की पथरी का सफल ऑपरेशन कर के चिकित्सा के क्षेत्र में नई इबारत लिख दी है । जानकारी के मुताबिक बांदा के मवई निवासी एक 23 वर्ष के युवक को गुर्दे में पथरी हो गई थी युवक पिछले दो वर्षों से पथरी की समस्या से जूझ रहा था । युवक बांदा जिला अस्पताल,जानकी कुंड,और कानपुर के अलावा अहमदाबाद तक गया लेकिन सभी लोग उसे दवा दे कर टहलाते रहे कई जगह युवक से पथरी के ऑपरेशन के लिए 60 से 70 हज़ार रुपये मांगे गए युवक रिक्शा चालक है इतने पैसे उसके पास नहीं थे इस लिए वो कहीं ऑपरेशन नहीं करा सका , अहमदाबाद में तो एक झाड़फूंक करने वाले ने युवक के गुर्दे से बिना ऑपरेशन किये पथरी निकाल कर युवक के सामने रख दी थी लेकिन कुछ दिन बाद युवक ने जब अल्ट्रासाउंड कराया तो उसके गुर्दे में पथरी जस का तस मौजूद थी अंत मे किसी ने युवक को रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज के यूरोसर्जन डाक्टर सोमेश त्रिपाठी के बारे में बताया तब युवक डाक्टर सोमेश से मिला सोमेश ने युवक को भर्ती करके बगैर चीरा लगाए दूरबीन पद्दति, लेजर किरणों( PCNL) से तोड़ कर डेढ़ घण्टे के सफल ऑपरेशन के बाद युवक के गुर्दे से तीस एम एम पथरी निकाल दी है युवक पूरी तरह ठीक है और डाक्टर सोमेश त्रिपाठी की खुले कंठ से सराहना कर रहा है । बांदा जैसे छोटे जनपद में इस तरह के पहले ऑपरेशन के लिए बांदा, कानपुर, लखनऊ और दिल्ली आदि के डॉक्टरों सहित रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज बांदा के प्राचार्य डॉ मुकेश यादव एवं तमाम समाजसेवियों व आम जनमानस ने सोमेश त्रिपाठी को बधाई दी है ।

Tagged in : #auto #ऑटोमोबाइल #ऑटोमोबाइलबाजार #गाड़ी #car #birds#environment #covid19 #covid19#MPC#mudra #forest #journalist #journalist#press

Categorized in : All News उत्तर प्रदेश स्पेशल