**आखिर क्या हुआ अंकिता भंडारी के साथ? आइए जाने पूरा सत्य भारतसत्य के साथ **
एक मध्यम वर्ग की पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड की रहने वाली अंकिता भंडारी की हत्या हो गई ,केवल इस बात के लिए कि वो गलत काम करने का विरोध कर रही थी । अंकिता को गलत काम करने के लिए उत्पीड़न किया जाता था और न मानने पर उसकी हत्या कर दी क्या किसी गरीब माध्यम वर्ग के इंसान जीवन इतना कमजोर होता है भारत में ।
दुःखद बात है कि जब भारत में गरीब मध्यमवर्गीय परिवारो की बेटियां ज़ब अपने पैरो पर खड़ा होना चाहती हैं कुछ रोजगार करना चाहती हैं और घर से निकलकर समाज में अपना कुछ मुकाम बनाना चाहती हैं तो उनके साथ ऐसी घटनाओं का सामना करना पड़ता है जो आप आज देख रहे हैं ।
पौड़ी गढ़वाल के श्रीकोट की रहने वाली अंकिता भंडारी जिसने कभी सोचा न था होटल मनेजमेंट का कोर्स करने के बाद उसे एक दिन अपने पैरो पर खडी होने पर अपनी जान गवानी पड़ेगी । 2022 इस साल दिनांक 16 अगस्त को उसने ऋषिकेश के Vantara Resorts में कार्यरत हुई थी। यह रिजॉर्ट एक प्रभावशाली भाजपा के नेता के बेटे का है ।
अंकिता को रिजॉर्ट में काम पर रखकर रिजॉर्ट मालिक नेता के पुत्र ने उसे गलत काम करने का लालच दे कर उसे पैसे कमाने का लोभ देकर सेलरी के अलावा 10000 रुपए उस काम के बदले देने का लोभ दिया और उस पर गलत काम करवाने का दवाब बनाने लगा । अंकिता इन बातो को अपने एक मित्र के साथ व्हाट्सएप में मैसेज कर साझा की । अंकिता की इस व्हाट्सएप मेसेज में इस बात का जिक्र भी है कि रिजॉर्ट मालिक नेता पुत्र ने उसे एक गेस्ट के साथ गलत काम करने और बदले में दस हजार रूपये देने की बात कही , जिस पर अंकिता ने उसका विरोध किया और ये सारी बाते अपने दोस्त से मेसेज द्वारा बताई थी। व्हाट्सएप मैसेज में सारा खुलासा किया है अपने दोस्त को अंकिता ।
18 सितंबर की संध्या काल में अंकिता का इसी बात को लेकर होटल नेता पुत्र मालिक से विवाद हो गया था इस कारण नेता पुत्र अपने दोस्तों के साथ ऋषिकेश घुमाने लगाया ताकि उसका मूड सही हो जाए अंकिता नेता पुत्र के साथ मोटर साइकिल में गई लेकिन वापसी नेता पुत्र अपनी स्कूटी में लेकर आया अंकिता को ।
ऋषिकेश बैराज के कुछ दूरी पर नेता पुत्र अंकिता और मित्रों ने शराब पी उसी दौरान नेता पुत्र का अंकिता फिर विवाद हुआ नेता पुत्र यह जान गया था की अंकिता अपने मित्र को रिजॉर्ट के ग्रहाकों से संबंध बनाने को बोलता है पैसे के एवज में अंकिता ने यह भी बोला की रिजॉर्ट में जो होता है उसका वो खुलासा कर देगी इस पर हाथा पाई होने लगी और झगड़ा बड़ गया और नेता पुत्र और दोस्तों ने नहर में धक्का दे दिया और वो डूब गई ।
नेता पुत्र ने होटल वापिस आकर कहानी रची और अपने दोस्तों रिजॉर्ट कर्मचारियों के साथ यह मनवाना चाहा की अंकिता उनके साथ थी उसने अपने कमरे में खाना खाया और फिर पता करने पर वह कमरे मौजूद नही थी इसमें अपने साथ खानसामा बावर्ची को भी गवाह के रूप में शामिल करने की कोशिश की यह हल्ला कर दिया की अंकिता अपने कमरे में नही है और उसका मोबाइल भी नही है ।
धूर्त नेता पुत्र ने अपने अनुसार कहानी गड़ के पुलिस में अंकिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखा दी और अपने दोस्तों से अंकिता के गायब होने का बयान दिलवा दिया पर अंकिता के परिजनों को कहानी पर विश्वास नहीं हुआ उन्होंने ने दबाव डलवा कर राजस्व पुलिस से पुलिस प्रशासन को जांच ट्रांसफर करवाई तो पुलिस की समझ में सब आगया और पूंछ तांछ में संलिप्त अपराधियों से सब उगलवा लिया एक दिन में ही केस का खुलासा कर दिया ।
नेता पुत्र ने अखरी तक अपने को निर्दोष बताता रहा जबकि सारा उसका ही किया धरा था दोस्तों ने तो केवल इसका साथ दिया इस अपराध में । ऐसे अपराधियों को न्यायिक हिरासत में ले कर कड़ी से कड़ी सजा मुकर्रर हो और रिजॉर्ट पर कार्यवाही कर सीज करना जरूरी है । शासन प्रशासन की पोल खुल चुकी है पवित्र नगरी में अय्याशी नशेबाजी और शराबियों का अड्डा बन चुका है ।
एक तरफ सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देती है दूसरी तरफ उसी सरकार के नेता उन पढ़ी लिखी बेटियों से अनैतिक कार्य करवाने के लिए प्रेरित करते हैं ।
Tagged in : #auto #ऑटोमोबाइल #ऑटोमोबाइलबाजार #गाड़ी #car #birds#environment #CMUK #CMUP #congress #covid19 #crime #police #crime #police #अपराध #डकैती #dig #dipawali #drugs #journalist #medical #tsr #अपराध #आजादी_का_अमृत #बेरोजगार
Categorized in : All News