18 सितंबर। पीपल नीम तुलसी अभियान के तहत गंगा पथ पटना में आज नौवें चरण नीम पौधारोपण कर नीम कोरिडोर कि ओर अग्रसर है।यह अभियान पिछले 17 जुलाई रविवार नीम पद यात्रा से शुरुआत हुई थी, तब से हर रविवार को गंगा पथ पर नीम पौधा किया जा रहा है ।उसी क्रम में आज 18 सितंबर को मैनपुरा से दीघा की ओर तक गंगा पथ पर 119 नीम पौधारोपण किया गया। पीपल नीम तुलसी अभियान के संस्थापक सह अध्यक्ष ने कहा बिहार बुद्ध ,महावीर ,सम्राट, अशोक, की धरती पाटलिपुत्र से पूरे विश्व शांति संदेश दिया गया था उसी तरह हम पीपल नीम तुलसी अभियान चलकर नीम पौधारोपण हेतु आप सभी अपील करते है ।जिस गंगा पथ पर 20 किलोमीटर मे नीम पौधारोपण नीम कोरिडोर बनाऐ जा रहे आप भी अपने क्षेत्रों नीम कोरिडोर बनाऐ पृथ्वी के हरे हरे पौधों से श्रृंगार कर ही आने भविष्य को सुरक्षित किया जा सकता है। अभियान में तमाम छात्र, नौजवान, महिलाएं वरिष्ठ लोग अपना योगदान दे रहे हैं, और यह अभियान निरंतर आगे बढ रही है।इस अभियान में स्थानीय महिलाएं बुजुर्ग बच्चे भी अपना योगदान दे रहे हैं और दिन प्रतिदिन या अभियान आगे बढ़ते जा रहा है इस अभियान में उत्प्रेरक राजेश प्रसाद, चंद्रशेखर , विनोद गुप्ता ,मणिलाल सिंह , प्रबोध पटेल, सत्येंद्र कुमार, डॉ नरेश प्रसाद प्रियदर्शी ,सुधाकर कुमार, कृतिका ,मनोज कुमार , प्रभात कुमार, कन्हैया कुमार ,मो आदियअंसारी अपना योग दिया । र राज ट्रस्ट के छात्र दीपक कुमार, प्रशांत कुमार, गौरव कुमार ,शैलेश कुमार ,कन्हैया कुमार, एवं प्रिंस कुमार ने अपना योगदान दिया।

नीम पीपल तुलसी अभियान ( राजि) संस्थापक डाॅ धर्मेन्द्र कुमार

Tagged in : #auto #ऑटोमोबाइल #ऑटोमोबाइलबाजार #गाड़ी #car #CM-UP #CMbhupeshbaghel #CMUP #congress #covid19 #covid19#MPC#mudra #crime #police #crime #police #अपराध #डकैती #electiion #forest #journalist #पर्यवरण

Categorized in : All News bihar देश