सूत्र शिव प्रकाश सिंह पत्रकार
सीतापुर। मिश्रिख थाना क्षेत्र में 14 सितम्बर दोपहर 01 बजे सिधौली से वापस लौट रहे नैमिष टुडे अखबार के संवाददाता मनीष मौर्य सिधौली से वापसी कर रहे थे। मिश्रिख रेलवे गेट (मिश्रिख सिधौली मार्ग) पर पहले से घात लगाए नीलू सिंह, सत्यवान सिंह, रिंकू यादव और राजू सिंह ने अपने तीन चार साथियों के साथ जानलेवा हमला कर दिया, साथ ही प्रार्थी से पचास हजार नगद व सोने की चैन लूट ली। काफी चोट लग जाने के कारण मरणासन्न अवस्था में मूर्छित पड़े मिले मनीष मौर्य को रास्ते से गुजर रहे राहुल निवासी विजनापुर ने घर पहुंचाया। मनीष मौर्य का कहना है कि इस जानलेवा हमले और लूट में अगुवाई करने वाले राजू सिंह पुत्र अम्बिका सिंह इस घटना के मुख्य सूत्रधार है। थाना मिश्रिख में पीड़ित द्वारा दिए गए शिकायती पत्र द्वारा विपक्षी गणों पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। इस प्रकरण की जानकारी मिलने पर भारतीय पत्रकार महासभा के प्रदेश महासचिव शिव प्रकाश सिंह ने पुलिस प्रशासन से घटना में जिम्मेदार अभियुक्तों के विरुद्ध अविलंब ठोस एवं प्रभावी कार्रवाई की मांग की है। अन्यथा की स्थिति में भारतीय पत्रकार महासभा पदाधिकारी 18 सितम्बर को पुलिस अधीक्षक सीतापुर से मुलाकात कर अगली रणनीति की तैयारी करेंगे।
Tagged in : #animal #auto #ऑटोमोबाइल #ऑटोमोबाइलबाजार #गाड़ी #car #CM-UP #CMbhupeshbaghel #congress #covid19 #covid19#MPC#mudra #crime #police #crime #police #अपराध #डकैती #dig #doctor
Categorized in : All News उत्तर प्रदेश