पीपल तुलसी अभियान के तहत पूर्व में निर्धारित 13 सितंबर 20-22 को मुजफ्फरपुर जिला के मुसहरी टोला का सर्वेक्षण अभियान कार्यक्रम तय था। इस सर्वेक्षण अभियान में मुजफ्फरपुर से विक्रम कुमार निषाद, प्रोफेसर डॉक्टर अनिल कुमार अमोला ,दिनेश प्रसाद, अजय कुमार ठाकुर (अनीता आर्ट आश्रम ),नाटक कार सुनील ठाकुर अपनी भागीदारी निभाई।
सभी एक साथ मिलकर मुसहरी टोला के वार्ड नंबर 2 में पेठिया टोला, का सर्वेक्षण किया गया वहां सामाजिक कार्यकर्ता मीरा देवी वार्ड नंबर 2 में उनसे मुलाकात हुई और चमकी बुखार से सारी जानकारी ली है उन्होंने कहा कि यह चमकी बुखार वार्ड नंबर 3 4 2 इलाके में फिर वहां से वार्ड नंबर 4 में गए वहां कुछ लोग पूर्व में चमकी बुखार से ग्रसित थे और कई लोगों के बच्चे मृत्यु भी हो गए थेज्ञथी । उन सभी परिवार से मिला। वार्ड नंबर चार के राधानगर मुसहरी टोला राज उचित राय,राजकुमार निषाद गुल्म राम ,उपेंद्र साहनी, पवित्र साहनी , मिस्त्री लाल राय ,विजय साहनी महेश साहनी भाग नारायण शुक्ल साहनी इन तमाम लोगों से चर्चा की गई और नीम की उपयोगिता के बारे में लोगों को बताया गया सभी लोगों ने एक स्वर से अपनै स्तर हूं संकल्प लिया अपने अपने दरवाजे पर नीम पौधारोपण करते । नीम कृषि के क्षेत्र में ,रोजगार के क्षेत्र ,में, और स्वास्थ्य के क्षेत्र कारगर है वहां के एक छात्र सूरज जो दसवीं का छात्र था ,ने कहा कि बगल में ही नीम का पौधा है और नीम के पौधा के नीचे बहुत सारे नन्हें-नन्हें नीम के पौधे उगे हुए तो फिर सूरज जी ने उस नीम के पेड़ के नीचे से नीम का पौधा लाएं । स्थानीय महिलाएं बच्चे एवं वरिष्ठ नागरिकों के बीच में 20 30 पौधा नीम का वितरण किया गया गया और सभी लोग अपने अपने दरवाजे पर लगाने का काम किया और यह संकल्प लिया कि मैं अपने सभी घरों में सभी लोगों को लगाने के प्रति जन जागृति चलाएंगे
Tagged in : #birds#environment #CM-UP #CMUK #crime #police #अपराध #डकैती #dig #dipawali #electiion #election #forest #medical #MPC #MPC#mudra