भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति व सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार दिलावर सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 60 वर्ष से ऊपर के पत्रकारों को पेंशन योजना लागू करने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई देते हुए कहा है कि हमारा संगठन शुरू से इसकी मांग करता चला आ रहा था। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही संगठन प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने, सोशल मीडिया के पत्रकारों को प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की भांति मान्यता देने, सभी पत्रकारों का निशुल्क बीमा करने, शस्त्र लाइसेंस बनवाने में पत्रकारों को वरीयता देने, सोशल मीडिया के पत्रकारों को सूचना विभाग के माध्यम से प्रशिक्षित करने के साथ ही अनेक मांगे सरकार के सामने लंबित है। उन्होंने अन्य मांगों पर भी सहानुभूति पूर्वक विचार कर उसे लागू करने की मांग किया है।
Tagged in : #auto #ऑटोमोबाइल #ऑटोमोबाइलबाजार #गाड़ी #car #birds#environment #CM-UP #CMbhupeshbaghel #covid19 #covid19#MPC#mudra #crime #doctor #journalist#press