दिल पर घाव दिए गहरे हैं साँसों पर तगड़े पहरे हैं प्रगति मार्ग सारे ठहरे हैं सत्ताधीश हुए बहरे हैं बेकारी मंहगाई ने है किया बड़ा आघात। सुने ना राजा जन की बात,सुनाए अपने मन की बात।1।

कर पर कर ये लगा रहा है तानाशाही चला रहा है रात को दिन ये बता रहा है बस जनता को सता रहा है युवाओं के सपनों पर है किया कुठाराघात। सुने ना राजा जन की बात,सुनाए अपने मन की बात। 2।

जाति-धर्म के भेद बढ़ाए रूढ़िवाद कर फूल चढ़ाए उन्मादी सर पे बैठाए सबको झूठे पाठ पढ़ाए एक सनकी ने सनक में अपनी देश किया बर्बाद। सुने ना राजा जन की बात,सुनाए अपने मन की बात।3।

है संविधान को मार रहा कर लोकतंत्र पर वार रहा जन-गण-मन में बो खार रहा मर्यादा कर पार रहा बोले केवल झूठ करे भारत माता से घात। सुने ना राजा जन की बात,सुनाए अपने मन की बात।4।

©®डॉ. मान सिंह:सम्पादक लेखक कवि

Tagged in : #animal #auto #ऑटोमोबाइल #ऑटोमोबाइलबाजार #गाड़ी #car #CM-UP #CMUK #CMUP #covid19 #covid19#MPC#mudra #crime #police #crime #police #अपराध #डकैती #dig

Categorized in : #uttarakhandpolice #DEHRADUNpolice #dehraduntraffic Ashok Kumar IPS Sspdehradun Dehradun देश स्पेशल