स्वराज सवेरा
एटा- राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जलेसर में 28 जुलाई को नीलम चक्रवर्ती व्यावसायिक शिक्षिका के साथ की गई मारपीट के विरोध में आज फैजाबाद सहित उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों के व्यावसायिक शिक्षकों व शिक्षिकाओं/ पदाधिकारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक सहित , शिक्षिका श्रीमती राजकुमारी दिनकर पर विभागीय कार्यवाही की मांग की, उक्त प्रकरण की घोर निंदा करते हैं एवं माननीय मुख्यमंत्री महोदय उत्तर प्रदेश सरकार से मांग करते हैं कि उक्त प्रकरण संज्ञान में लेते हुए ऐसी घटना पुनः न हो कार्यवाही के निर्देश देने का कष्ट करें जिससे कि व्यवसायिक शिक्षक सम्मान पूर्वक अपने कार्य को पूर्ण कर सकें। शिक्षा निदेशक माध्यमिक उत्तर प्रदेश 18 पार्क रोड लखनऊ के आदेशों का कई जनपदों में पालन नहीं किया जा रहा है कड़े निर्देश देने की आवश्यकता है नहीं तो इस तरह की घटना होती रहेंगी या उक्त घटनाओं में कभी किसी की जान भी जा सकती है नियमित टीचर व्यावसायिक शिक्षकों पर अत्याचार करते हैं न्याय नहीं मिलने तक काली पट्टी बांधकर संकेतनात्मक शांतिपूर्वक विरोध करते रहेंगे यदि न्याय नहीं मिला तो शिक्षा निदेशालय लखनऊ पर आमरण अनशन करने पर बाध्य होंगे। उक्त प्रकरण को लेकर उत्तर प्रदेश के समस्त व्यवसायिक शिक्षकों में रोष व्याप्त है। इंजीनियर श्री नारायण चतुर्वेदी प्रदेश महामंत्री व्यवसायिक शिक्षा उत्तर प्रदेश 9935036215
Tagged in : #auto #ऑटोमोबाइल #ऑटोमोबाइलबाजार #गाड़ी #car #birds#environment #CMbhupeshbaghel #CMUK #CMUP #congress #covid19 #covid19#MPC#mudra #crime #police #अपराध #डकैती #dig #dipawali
Categorized in : All News उत्तर प्रदेश