राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार दिलावर सिंह
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति व सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ (INJCCS)
ग्वालियर। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति व सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ (INJCCS) ने मध्य प्रदेश के ऐतिहासिक स्थल ग्वालियर में पत्रकारों को जोड़कर अपना परचम लहरा दिया। ग्वालियर में विस्तार करते हुए इसके संस्थापक अध्यक्ष सरदार दिलावर सिंह ने कहा कि पत्रकारों को एकजुट कर उनके हितों के लिए संघर्ष करना संगठन का एकमात्र उद्देश्य है। ग्वालियर में इकाई गठित करके हमने इसका श्रीगणेश कर दिया
इस अवसर पर संगठन के ग्वालियर जिला प्रभारी संजीव शर्मा को अंगवस्त्रम एवं प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया। पत्रकारों की इकाई गठित करने गई टीम ग्वालियर के सैनिक डिफेंस एकेडमी में पहुंची।
संस्थापक अध्यक्ष ने वहां के नए बैच के प्रशिक्षुओं को
मोटिवेशनल स्पीच से अपने टारगेट को एचीव करने के गुर बताए। इस अवसर पर संगठन की टीम के सभी सदस्य साथ रहे। छायांकन लिटिल प्रेस फोटोग्राफर सरदार सिमरजीत सिंह ने किया।
सम्पर्क अभियान के दौरान साधना न्यूज़ के ग्वालियर ब्यूरो चीफ ने अपने संबोधन में कहा कि वे संगठन के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए संपूर्ण मध्यप्रदेश में इसका विस्तार करने में सहयोग करेंगे।
Tagged in : #animal #auto #ऑटोमोबाइल #ऑटोमोबाइलबाजार #गाड़ी #car #CM-UP #CMbhupeshbaghel #CMUK #congress #covid19#MPC#mudra
Categorized in : All News देश मध्यप्रदेश