योगेंद्र सिंह चौहान के जिम्मे जम्मू कश्मीर व उत्तराखंड रुद्र भारतसत्य को मिथिलेश बने राष्ट्रीय संरक्षक सलेमपुर/मझौली राज (देवरिया)। आईएनजेसीसीएस ने संगठन का विस्तार करते हुए पुलवामा निवासी पत्रकार जोगेंद्र सिंह सोहल को जम्मू कश्मीर का प्रदेश प्रभारी बनाया है जबकि उत्तराखंड की कमान पत्रकार रूद्र भरत सत्य को सौंपी है। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति व सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ के केंद्रीय कार्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार सोनभद्र निवासी अनेक समाचार पत्रों में अपनी पत्रकारिता का लोहा मनवाने वाले वयोवृद्ध पत्रकार मिथलेश द्विवेदी को संगठन का राष्ट्रीय संरक्षक बनाया गया है। जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि पश्चिम बंगाल के हावड़ा जनपद के पत्रकार कन्यालाल शर्मा को वहां का जिला प्रभारी, पत्रकार अखिलेश कुमार गुप्ता को उत्तर प्रदेश का प्रांतीय सलाहकार, सपना सचदेवा को सहारनपुर का जिला प्रभारी, पत्रकार अजय कुमार निगम को बलिया का जिला प्रभारी, पत्रकार धर्म चंद यादव को बिहार के मुजफ्फरपुर का जिला प्रभारी, नायक संजीव कुमार शर्मा को मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले का जिला प्रभारी, पत्रकार अशोक कुमार को मेरठ का जिला प्रभारी, राजस्थान के अलवर निवासी गौतम गोविंद को अलवर का जिला प्रभारी, अजय दुबे ‘वत्स’ को मंडल मीडिया प्रभारी गोरखपुर बनाया गया है। संगठन के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार दिलावर सिंह, अनुशासन व जांच प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रभारी अरुण कुमार पाण्डेय, खेल एवं संस्कृत के राष्ट्रीय प्रभारी मुक्तिनाथ उपाध्याय, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी प्रेम कुमार यादव, गोरखपुर के मण्डलीय प्रवक्ता चतुर्भुज शुक्ला, जिलाध्यक्ष देवरिया श्यामानन्द पाण्डेय आदि ने सभी पदाधिकारियों को बधाई दी है।

![]संगठन के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार दिलावर सिंह,

Tagged in : #auto #ऑटोमोबाइल #ऑटोमोबाइलबाजार #गाड़ी #car #birds#environment #CM-UP #CMUP #congress #covid19 #crime #police #crime #police #अपराध #डकैती #journalist#press #medical #MPC

Categorized in : All News देश