दिल्ली । बीते दिन दिल्ली के एक पत्रकार से शराब के नशे में धुत्त बेवड़ों ने सरेराह मारपीट करके मोबाइल व गाड़ी की चाबी लूट कर व्यस्ततम इलाके में बीच रोड पर घटना कारित की । इस घटना की वीडियो शोशल मीडिया में वायरल हुई पत्रकार के साथ हुई इस अमर्यादित घटना को क्रांतिकारी पत्रकार टीम ने गम्भीरता से लिया और पीड़ित पत्रकार की मदद हेतु टीम के संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार परम् आदरणीय डाक्टर सतीश अग्रवाल, परम् आदरणीय रुद्र एवं परम् आदरणीय जयप्रकाश श्रीवास्तव ने बबलू चक्रबर्ती को पीड़ित पत्रकार की मदद हेतु प्रभारी नियुक्त किया । टीम के निर्णय पर प्रभारी बबलू चक्रबर्ती पीड़ित पत्रकार अनिल कुमार संग दिल्ली पुलिस अधिकारियों से मिले और सम्पूर्ण घटना से अवगत कराया गया, इस सम्बंध में पुलिस अधिकारियों ने भरोसा दिया कि पत्रकार अनिल कुमार जी को न्याय और सम्मान दोनों मिलेगा । इसी के साथ सम्बंधित पुलिस अधिकारी को आवश्यक कार्यवाई करने के आदेश दिये, आदेश मिलते ही घटना की शिकायत पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाई शुरू की गई । इस तरह एक पत्रकार को देशभर से जुड़े सक्रिय पत्रकारों की क्रांतिकारी पत्रकार टीम के प्रयासों से न्याय दिलाया गया । हालांकि इस टीम का यह कोई पहला कार्य नहीं हैं इससे पूर्व भी अनगिनत पत्रकारों की मुशीबत में मदद टीम द्वारा की गई और अन्य तमाम पत्रकारहित के कार्य भी किये गये ।

Tagged in : #animal #auto #ऑटोमोबाइल #ऑटोमोबाइलबाजार #गाड़ी #car #CM-UP #CMbhupeshbaghel #CMUK #congress #covid19 #covid19#MPC#mudra #crime #dig #dipawali #doctor #election #festival #forest

Categorized in : All News उत्तर प्रदेश उत्तराखंड देश