मारपीट कर मोबाइल व गाडी की चाबी लूटी,बीच बचाव करने बाले राहगीरों से भी की अभद्रता, पीड़ित ने लिया पुलिस का सहारा
**क्रांतकारी पत्रकार टीम **–बबलू चक्रवर्ती ***बबलू बादशाह ***
दिल्ली | देश की राजधानी में दबंग बेबड़ो का आतंक भी कम नहीं हैं ये कब किससे कहां हमलावर होकर अभद्रता मारपीट करने लगे कुछ कहा नहीं जा सकता | बीते दिन शराब के नशे में धुत्त वाहन में सवार दिल्ली के व्यस्ततम मार्ग पर सरे राह अपने वाहन से गुजरते पत्रकार को इनके कोप का शिकार होना पड़ा, घटना से दुखी पीड़ित पत्रकार ने थाना पुलिस से न्याय की गुहार लगाई लेकिन थाना पुलिस मामले को तोड़मरोड़ कर लेनें की इच्छुक हैं | बतादें की नई दिल्ली के विकास नगर निवासी अनिल कुमार अपना ऑफिस कार्य खत्म करके 2 जून की रात अपने घर की ओर अपनी स्पार्क कार से जा रहे थे, अभी अनिल नजफगढ़ रोड विकास पुरी लाल बत्ती पर ही पहुचे की पीछे से आ रही बेवडों से भरी शिफ्ट कार ने पीछे से टक्कर मार दी, यही नहीं आरोप हैं कि खुद पीछे से टक्कर मारने के बाद कार में सवार दबंग बेवडों ने अनिल को बीच सड़क पर अभद्रता पूर्वक गाडी से उतार व्यस्ततम इलाके में सरे राह मारपीट की और उनकी गाडी की चाबी व मोबाइल लूट कर एलानियाँ धमकी देते हुये चलते बने | बताते हैं एक पत्रकार के साथ शराबियों द्वारा की जा रही हरकत जब राह चलते राहगीरों पर देखी नहीं गयी तो उन्होंने न सिर्फ घटना के नजारे को अपने मोबाइल में कैद किया बल्कि अनिल को दबंग बेवडों से बचाने का भी प्रयास किया, मगर दबंगई और शराब के मद में मस्त उत्पातियों ने बीच बचाव करने बाले राहगीरों को भी नहीं बख्शा और उनसे भी अभद्रता की | बरहाल पीड़ित पत्रकार अनिल द्वारा जब सम्बन्धित थाने में लिखित प्रार्थना पत्र दिया तो पुलिस मोबाइल व चाबी लूटने के विषय को तहरीर से हटाने का दबाब बना मात्र चोरी की रिपोर्ट दर्ज करने की जिद पर अड़ी रही | शायद यही बजह रही कि घटना के कई दिन बाद भी पीड़ित अनिल की सही रिपोर्ट थाना पुलिस ने न लिखकर घटना पर पर्दा डालने के प्रयास किये | हालांकि देश की राजधानी दिल्ली में एक के बाद एक पत्रकारों के साथ होती घटनाओं से पत्रकारों में आक्रोश पनपने लगा हैं |
पीड़ित पत्रकार की मदद में प्रकाशन हेतु पत्रकार पर जानलेवा हमला नामजदों ने मारपीट कर की लूटपाट, पत्रकारों में रोष दिल्ली । देश की राजधानी दिल्ली में उत्तर-पूर्वी जिला के थाना दयालपुर के अंतर्गत अपना निजी जरूरी कार्य करके घर लौटते पत्रकार पर नामजद हमलावरों ने जानलेवा हमला बोल दिया आरोप हैं की घात लगाये हमलावरों ने पत्रकार पर अचानक हमला बोल मारपीट और लूटपाट की उसके बाद एलानियाँ धमकी देते हुए फरार हो गये | घायल पत्रकार ने घटना की लिखित शिकाय निकटतम पुलिस स्टेशन में की और हमलावरों की गिरफ्तारी की माँग की, पुलिस ने घायल पत्रकार को कार्यवाई करने का भरोसा दिया हैं |
मिली जानकारी के अनुसार लोकतंत्र का पाया ( मीडिया समूह ) के मुख्य संपादक पत्रकार शमशाद अली मसूदी बीते दिन रविवार की रात्री लगभग 8:30 बजे अपना निजी काम करके घर लौट रहे थे कि मुस्तफाबाद में उनकी मोटरसाइकिल रोककर उनके साथ मारपीट व सिर पर हमला कर उन्हें गम्भीर रूप से घायल कर दिया गया इतना ही नहीं घायल का आरोप हैं की हमलावर उनसे ₹3500 लूट कर धमकियां देते हुये फरार हो गये घटना की शिकायत घायल ने आपात पुलिस सेवा 112 पर दी लेकिन जब कोई मदद नहीं मिली । बरहाल घटना की जानकारी लगते ही बड़ी संख्या में पहुचे पत्रकारों ने रोष जताया और इकट्ठे होकर पीड़ित पत्रकार के साथ दयालपुर थाने पहुंचे । आक्रोशित पत्रकार बोले अगर शीघ्र न्याय नहीं मिला तो हम सब मिलकर आंदोलन करेंगे । हालांकि थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया कि कार्यवाही जरुर करेंगे । इस मौके पर अजय जैन, कपिल ढाका, अब्दुल रहमान, आसिफ अंसारी, तासीम अहमद, खलील, नाजिम, जेके इदरीस, मोहम्मद असलम, संध्या सक्सेना, शाकिर अंसारी, हुस्ना हाशमी, अनवर खान, रानी खान, अजाज अली, संतोष, दीपमाला, इमरान, आसिफ मलिक, शहनवाज सिद्दीकी, केसर, शान मोहम्मद, सलीम इदरीसी, रुबी, इस्लाम खॉ, जे नूर, नौशाद अंसारी, शाहिद खान आदि पत्रकार घायल पत्रकार के साथ रहे।
पीड़ित पत्रकार की मदद में प्रकाशन हेतु
Tagged in : #animal #auto #ऑटोमोबाइल #ऑटोमोबाइलबाजार #गाड़ी #car #CM-UP #CMUK #CMUP #covid19 #covid19#MPC#mudra #crime #police #crime #police #अपराध #डकैती #journalist#press