महिंद्रा महिंद्रा ने नई स्कॉर्पियो-एन (new Scorpio-N) को लॉन्च कर दिया है।महिंद्रा ने अपनी नई स्कॉर्पियो में कई शानदार फीचर जोड़े हैं और कंपनी से बिग डैडी ऑफ एसयूवी’ (Big Daddy of SUVs) के नाम से प्रमोट कर रही है। नई स्कॉर्पियो पांच ट्रिम्स में उपलब्ध होगी और Z2 से शुरू होकर Z8 L तक के वेरिएंट में आएगी. नई Scorpio की शुरुआती कीमत 11.99 लाख रुपये है, और टॉप वेरिएंट की कीमत 19.49 लाख रुपये है।

नई स्कॉर्पियो की बुकिंग 30 जुलाई से शुरू होगी। नई स्कॉर्पियो को ऑनलाइन बुक भी किया जा सकता है। महिंद्रा 5 जुलाई से 30 शहरों के शोरूम में नई स्कॉर्पियों को टेस्ट ड्राइव के लिए पेश करेगी।

नई स्कॉर्पियो-एन मौजूदा स्कॉर्पियो के साथ ही बिकेगी।नई एसयूवी को आधुनिक डिजाइन दिया गया है और यह मौजूदा मॉडल से ये काफी बड़ी है।

नई Mahindra Scorpio के फ्रंट में ग्रिल दिया गया है, जो XUV7OO जैसा लुक एसयूवी को दे रहा है। नई स्कॉर्पियो दूसरी गाड़ी है, जो महिंद्रा के नए लोगो के साथ आएगी।इससे पहले XUV7O0 नए लोगो के साथ आ चुकी है।

नई स्कॉर्पियो 6 एयरबैग के साथ आई है। नई एसयूवी में डायनामिक एलईडी टर्न इंडिकेटर्स के साथ एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप, सी-शेप्ड डे-टाइम रनिंग एलईडी और फ्रंट बंपर पर एलईडी फॉग लैंप जैसे फीचर्स मिलेंगे।

नई महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन में पूरी तरह से नए 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है।साथ ही कंपनी ने सोनी के 12 स्पीकर भी इस एसयूवी में लगाए गए एवं नई स्कॉर्पियों में वॉयस कमांड और क्रज कंटोल फीचर दिए गए हैं।

Tagged in : #animal #auto #ऑटोमोबाइल #ऑटोमोबाइलबाजार #गाड़ी #car #birds#environment #CMbhupeshbaghel #CMUP #covid19 #covid19#MPC#mudra

Categorized in : All News देश बिजनेस