संतोष कुमार सोनी के साथ सुशील मिश्रा की रिपोर्ट– बांदा कस्बा–करतल
वर्षों से अतिक्रमणकारियों की मनमानी के चलतेे सँकीर्ण हो चुके कस्बे से निकलने वाले उ.प्र. से म.प्र. को जोड़ने वाला राष्ट्रीय राज्य मार्ग आवागमन में बाधित हो रहा था जिसका सँज्ञान लेते हुये विनय कुमार (A.E)एवँ एस.एन. सिंह (J.E) ने आज करतल एवँ लक्ष्मी बाजार (नहरी) कस्बे में बुल्डोजर सहित पहुँचकर अतिक्रमणकारियों द्वारा किये गयेअवैध अतिक्रमण को धराशायी कराने का काम किया जिससे अतिक्रमणकारियों में दहशत के साथ साथ पछतावा भी नजर आया किन्तु इस समूचे कार्य के दौरान छोटे दुकानदारों ,किरायेदारों की सिर्फ यही शिकायत रही की बिना किसी अग्रिम सूचना के अतिक्रमण हटाया जाने से हम सब बेरोजगारी की कगार पर आ जायेंगे अतः हमें समय देना चाहिये था ताकि हम अपनी ब्यवस्था सोचते लेकिन अचानक हुये इस अभियान से हम बेखबर थे। खैर कुछ भी हो किन्तु इस जनहित के कार्य से समूचे कस्बे मे माहौल खुला नजर आ रहा है तथा स्थानीय लोगों में कहीं खुशी तो कहीं गम का माहौल है ।इस समूचे कार्यक्रम में स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी कौशलसिंह एवँ सहयोगी पुलिस द्वारा शाँन्ति ब्यवस्था बनाये रखने में बिशेष सहयोग रहा जिससे अतिक्रमण हटाओ अभियान कार्यक्रम शाँन्तिपूर्ण सम्पन्न हुआ।
Tagged in : #animal #auto #ऑटोमोबाइल #ऑटोमोबाइलबाजार #गाड़ी #car #birds#environment #CM-UP #CMUK #congress #covid19#MPC#mudra
Categorized in : All News उत्तर प्रदेश