श्याम सुन्दर त्रिपाठी की रिपोर्ट

बांदा पूरा मामला बुंदेलखंड के जनपद बांदा के ब्लाक महुआ के अंतर्गत यूपीएस अधरोरी का है जहा पटरी से उतरी शिक्षा व्यवस्था शिक्षकों की लापरवाही का शिकार होने लगी है। स्कूल 16 जून को आज रिओपन हुए जिन को सुबह 7:30 बजे खुलना था वहां पर ताला सुबह 08.10मिनट पर तब खुला जब स्कूल के प्रधानाचार्य आए सात लोगो के स्टाफ में केवल एक सहायक अध्यापक जय श्रीगुप्ता मौजूद मिली और अन्य स्टाफ फिर भी नदारद रहा। जब सहायक अध्यापक जयश्री गुप्ता से देरी से आने का कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि स्कूल कैंपस की चाबी प्रधानाचार् के पास है जब वो आयेगे तभी ताला खुलेगा । इसके बाद प्रधानाचार्य 08.11पर आए तब उनसे देरी से आने का कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि पिताजी की मृत्यु हो जाने के कारण मैं बेहद उलझन में रहता हूं, मेरे विद्यालय में 7 लोगों का स्टाफ है जब उनसे अन्य स्टाफ के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वह भी आ रहे होंगे। जब इसके संबंध में एबीएसए और बीएसए से बात करने का प्रयास किया तो उनका फोन नही उठा जो शिक्षा पर बड़े सवाल खड़े करती है।आज अधिकांश विद्यालय ऐसे हैं जो दूर दराज ग्रामीण अंचलों में है वंहा की स्थिति और दयनीय है किन्तु इस तरफ नतो स्थानीय स्तर पर संकुल प्रभारी का ध्यान जाता नहीं जिले में बैठे आला-अधिकारियों का खैर आज विद्यालय ओपिनियन का पहला दिन है और पहले ही दिन यह हाल है तो आगे क्या होगा आलाअधिकारी ही समझे।

Tagged in : #auto #ऑटोमोबाइल #ऑटोमोबाइलबाजार #गाड़ी #car #CM-UP #CMbhupeshbaghel #CMUP #congress #covid19#MPC#mudra #crime #police #crime #police #अपराध #डकैती #dig

Categorized in : All News उत्तर प्रदेश