मध्य प्रदेश पन्ना के थे सभी श्रधालु कौन जिम्मेदारी लेगा.

Uttarakhand | A bus carrying 28 pilgrims from Panna district in Madhya Pradesh fell into a gorge near Damta in Uttarkashi district. Bodies of 6 people recovered while 6 injured have been sent to the hospital. Police & SDRF on the spot: DGP Ashok Kumar

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 5, 2022

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में यात्रा अपने चरम पर है। सभी जनपदों से आपदा कंट्रोल रूम को 24 घंटे सूचनाएं उपलब्ध कराये जाने के साथ ही जनपदों के आपदा कंट्रोल रूमों को भी और अधिक सक्रिय किये जाने के उन्होंने निर्देश दिए।

दुर्घटनाग्रस्त हुई बस में सवार लोग मध्यप्रदेश के होने के कारण मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से दूरभाष पर वार्ता कर दुर्घटना की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राहत एवं बचाव कार्य तेजी से किये जा रहे है।

मुख्यमंत्री ने दुर्घटना पर शोक व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन को तेजी से राहत व बचाव कार्य करने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था के निर्देश दिये हैं। बताया गया है कि एसडीएम , तहसीलदार बडकोट एसडीआरएफ, पुलिस मौके पर है ।

Tagged in : #birds#environment #CM-UP #CMbhupeshbaghel #CMUP #congress #covid19#MPC#mudra #crime #police #अपराध #डकैती #human #journalist

Categorized in : All News उत्तराखंड देश मध्यप्रदेश