के एम गुप्ता रिपोर्ट कानपुर
शासनादेश के अंतर्गत प्रदेश के सभी नगर निगमों में जनवरी 2019 में प्रवर्तन दल (एनफोर्समेंट टास्क फोर्स) का गठन किया गया था।
प्रवर्तन दल द्वारा नगर निगम के सभी मुख्य प्रवर्तन कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया जाता है, खासकर अतिक्रमण, चट्टों आदि के अभियानों में जिससे न केवल कानपुर नगर निगम की आय में वृद्धि हुई है बल्कि शहर में भी नगर निगम द्वारा कार्यों को कराने में बल मिला है।
इस दल की जाबांजी की वजह से इनके ऊपर गादीयाना, घोसियाना, पनकी पड़ाव इत्यादि जगहों पर 15 से अधिक बार उपद्रवी लोगों द्वारा पथराव भी किया गया है। हाल में 29 मार्च को सुअर अभियान के दौरान सुअर पालकों द्वारा पथराव में इस दल का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया था।
महापौर प्रमिला पांडे ने इस हादसे को गंभीरता से लेते हुए तत्काल पूरे दल के लिए सुरक्षा हेतु हेलमेट और बॉडी जैकेट खरीदने के निर्देश नगर आयुक्त को दिए।
इसी क्रम में दिनांक 26 मई को महापौर द्वारा प्रवर्तन दल के सदस्यों को हेलमेट और बॉडी जैकेट दिए गए जिससे अभियानों में यह अपनी सुरक्षा कर सकें। समान पाकर प्रवर्तन अधिकारी एवं दल के सदस्यों द्वारा महापौर को आभार व्यक्त किया।
Tagged in : #CM-UP #CMbhupeshbaghel #CMUK #covid19 #covid19#MPC#mudra #crime #crime #police #dipawali #doctor
Categorized in : All News उत्तर प्रदेश