आत्माराम त्रिपाठी के साथ फाजिल शेख की रिपोर्ट

बांदा अभी पुलिस टीम पर हमले का मामला ठंडा नहीं हुआ था की बांदा जनपद के नारायणी कोतवाली की जांबाज पुलिस स्टाफ ने फिर से एक नया कारनामा दिखाया। ताजा मामला नारायणी कोतवाली परिसर का है जहां कोतवाली प्रभारी और दरोगा के बीच एक दूसरे पर जूतम पैजार की नौबत आ गई एक दूसरे पर लाठियां बरसाई गई। विवाद बच्चियों से छेड़खानी की रिपोर्ट लिखवाने गए पिता के चालान करने के बाद शुरू हुआ घटना के बाद पुलिस अधीक्षक ने लापरवाही और व्यवहार सही ना होने के आरोप में दरोगा आशीष पटेरिया को सस्पेंड कर दिया एवं जांच के आदेश दिए हैं वहीं पुलिस अधीक्षक के आदेश पर नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी युवकों के खिलाफ शिकायतकर्ता की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार नारायणी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला शख्स अपनी नाबालिग बेटियों के साथ छेड़छाड़ की शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचा था आरोप है कि इस दौरान दरोगा हल्का इंचार्ज आशीष पटेरिया ने उल्टा धमकाते हुए शिकायतकर्ता का चालान कर दिया इसके बाद मौके पर हंगामा शुरू हो गया हंगामे की सूचना पर कोतवाली प्रभारी राकेश तिवारी कोतवाली पहुंचे और मामले की जानकारी इसी दौरान कहासुनी हो गई जिसमें दरोगा भड़क गए और विवाद इतना बढ़ गया कि पहले एक दूसरे के ऊपर और असंसदीय भाषा का इस्तेमाल किया बात इतनी बढ़ गई लाठियां बरसाने की नौबत आ गई जिसमें मौजूदा स्टाफ ने किसी तरह बीच बचाव किया और इधर मौके से दरोगा आशीष पटेरिया फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार तिवारी की सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने दारोगा को लापरवाही सही व्यवहार न करने के आरोप में सस्पेंड कर दिया एवं जांच के आदेश दिए। अब सवाल उठता है की जिसके कंधों पर आमजनता के सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी होती है वहीं पुलिस जब आपस में गाली गालौज जूतमपैजार लाठियां बरसाने लगे तो आमजनता के साथ इनका व्यवहार कैसा रहता होगा बिचार करने की बात है। जिस तरह एक मछली पूरे तालाब के पानी को गंदा कर देती है उसी तरह जिम्मेदार लोगों की एक चूक एक गलती उसके पूरे समाज उसके मुखिया के कारनामों में प्रस्नचिंह ही नहीं लगाती वल्कि उनकी छवि को भी धूमिल करतीं हैं।ऐसा ही कुछ इस घटित घटना से भी प्रतिबिंबित होता दिखाई दे रहा है। देखना यह है की दरोगा पटेरिया द्वारा जिस पीड़ित व्यक्ति का चालान किया गया उसको पुलिस प्रशासन किस तरह न्याय प्रदान करवाता है।

Tagged in : #auto #ऑटोमोबाइल #ऑटोमोबाइलबाजार #गाड़ी #car #CM-UP #CMbhupeshbaghel #CMUK #congress #covid19 #covid19#MPC#mudra #crime #crime #police #अपराध #डकैती

Categorized in : All News उत्तर प्रदेश