कोतवाली नगर आज दिनांक 13.05.2022 को जिला मेमोरियल चिकित्सालय बलरामपुर में पत्रकार व चिकित्सकों के बीच आपस में विवाद हो गया था, जिसमें पत्रकार श्री राहुल रतन पासवान पुत्र श्री कृष्ण कुमार निवासी ग्राम जोकहिया थाना कोतवाली देहात बलरामपुर jmd न्यूज समाचार भारत की तहरीर पर मु0अ0सं0 114/22 धारा 147,323,504,506 ipc व 3(1) द,ध 3(2)(5a) sc/st एक्ट बनाम डॉक्टर राजेश सिंह आदि 3 नामजद व 12 से 15 लोग नाम पता अज्ञात तथा डॉक्टर उमेश कुशवाहा जिला मेमोरियल चिकित्सालय बलरामपुर की तहरीर पर मु0अ0सं0 115/22 धारा 186/332/353/356/506 ipc व 7 cr.l.a.एक्ट व धारा 3 (क) व (ख)मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट का अभियोग बनाम राहुल रतन पासवान उपरोक्त के विरुद्ध पंजीकृत किया गया है, शांति व्यवस्था कायम है ।
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश में पत्रकारों की पिटाई और उन्हें फर्जी मामलों में जेल भेज देना अब आम सा हो गया है। ऐसा ही कुछ बलरामपुर में भी देखने को मिला। यहां एक निजी चैनल के पत्रकार जोकि कई दिनों से संयुक्त जिला चिकित्सालय व जिला मेमोरियल चिकित्सालय में व्याप्त भ्रष्टाचार व अनियमितता तथा डॉक्टरों की लेट लतीफी की खबर प्रकाशित कर रहे थे, को आज डाक्टरों ने जिला मेमोरियल चिकित्सालय में ही पीट दिया। घटना के बाद से पत्रकारों में रोष है। पीड़ित पत्रकार ने कोतवाली नगर में लिखित तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।आपको बता दें कि एक निजी चैनल के पत्रकार राहुल रतन ने बताया कि आज करीब 12:30 पर वह जिला मेमोरियल चिकित्सालय में समाचार संकलन के लिए गए हुए थे। लगातार वह संयुक्त जिला चिकित्सालय व जिला मेमोरियल चिकित्सालय में व्याप्त भ्रष्टाचार व डाक्टरों की लेट लतीफी की खबरें प्रकाशित कर रहे थे। जिससे तमाम डॉक्टरो व कर्मचारियों में खलबली मची हुई थी।पीड़ित पत्रकार का कहना है कि आज जब उन्होंने जिला मेमोरियल चिकित्सालय में खाली कुर्सियों की कवरेज शुरू की तो कर्मचारी उनसे उलझ पड़े। इसी दौरान कर्मचारियों ने उन्हें भद्दी भद्दी गालियां देते हुए मारा पीटा। पीड़ित पत्रकार का आरोप है कि डॉ राजेश सिंह, डॉ रमेश कुमार पांडे व डॉ अजय पांडे सहित 12 से 15 लोगों ने मिलकर उन्हें मारा-पीटा है। पीड़ित पत्रकार का कहना है कि उस पर कैंची से भी वार किए गए हैं जिसके निशान उसके शरीर पर मौजूद हैं। पीड़ित पत्रकार ने पूरे मामले की लिखित तहरीर कोतवाली नगर में देकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पूरे मामले मे पुलिस अधीक्षक राजेश सक्सेना का कहना है कि पीड़ित पत्रकार के साथ जो भी घटना घटित हुई है उसकी पूर्ण जांच के निर्देश दे दिए गए हैं साथ ही पीड़ित पत्रकार की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Tagged in : #animal #auto #ऑटोमोबाइल #ऑटोमोबाइलबाजार #गाड़ी #car #CM-UP #CMbhupeshbaghel #CMUK #CMUP #covid19 #covid19#MPC#mudra #crime #crime #police #अपराध #डकैती
Categorized in : All News उत्तर प्रदेश