कानपुर नगर के एम गुप्ता रिपोर्ट

नगर निगम की कैटल कैचिंग टीम और नगर निगम प्रवर्तन दल द्वारा संयुक्त रूप से जूही परमपुरवा में सुअर पकड़ो अभियान चलाया गया। इसको डॉक्टर आरके निरंजन, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं कर्नल आलोक नारायण, प्रवर्तन अधिकारी द्वारा नेतृत्व किया गया।

यह वही इलाका है जहां 29 मार्च को नगर निगम कर्मचारियों पर सुअर पालकों ने पथराव कर दिया था जिसमें प्रवर्तन दल का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया था।

आज के अभियान में, परमपुरवा इलाके में कई जगह अभियान चला कर 51 सुवरों को निरुद्ध किया गया । स्थानीय लोगों के अनुसार अधिकांश पकड़े गए सुअर जीत पासवान के हैं जो 29 मार्च की घटना में हवालात में बंद है।सुअर पालकों द्वारा किसी प्रकार का अवरोध उत्पन्न नहीं हुआ और वो दूर से ही अपने सुवारों को पकड़ते देखते रहे। भविष्य में भी सुअर माफियाओं के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

इस अभियान में कैटल कैचिंग विभाग के शैलेंद्र कुमार, अंसार अहमद और प्रवर्तन दल के सूबेदार लक्ष्मण सिंह, अवधेश, वीरेंद्र स्वरूप, रामेंद्र इत्यादि मौजूद रहे।

जूही पुलिस थाने के थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, एसएसआई तेजबीर सिंह, थाने की फोर्स और आरआरएफ द्वारा विशेष सहयोग दिया गया।

Tagged in : #birds#environment #CMbhupeshbaghel #CMUP #congress #covid19#MPC#mudra #crime #police #अपराध #डकैती

Categorized in : All News छत्तीसगढ़ देश मध्यप्रदेश मनोरंजन