18 घंटे पुलिस ने थाने में नंगा कर पत्रकार को रखा एवं थाना परिसर में पत्रकारों का जुलूस निकाला

मुकेश कुमार मिश्रा छतरपुर

छतरपुर। सीधी जिले में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकारों के खिलाफ अब शिवराज सरकार में कार्यवाही होने लगी है। जिसकी सभी जगह घोर निंदा की जा रही है। सीधी जिले के भाजपा के कद्दावर नेता व विधायक केदार नाथ शुक्ला के खिलाफ सीधी के पत्रकार कनिष्क तिवारी और उनके साथियों को सीधी पुलिस ने भाजपा विधायक के खिलाफ खबर छापने के विरोध में उन्हें 18 घंटे थाने में बिना कपड़ों के बंद रखा। इसके अलावा सीधी के थाना प्रभारी ने थाना परिसर में इन पत्रकारों को घुमाया गया। जिससे पूरे सीधी जिले के अलावा पूरे प्रदेश में इसकी घोर निंदा की जारही है। शिवराज सरकार के भाजपा विधायकों के काले कारनामे उजागर करने वाले पत्रकारों के खिलाफ लगातार उत्पीडऩ की कार्यवाही हो रही है जिसका विरोध पत्रकार के विभिन्न संगठनों के द्वारा विरोध किया जा रहा है। छतरपुर में भी पत्रकारों ने इस घटना को निंदनीय बताते हुए इस पर विरोध जताया है। आज छतरपुर कांग्रेस पार्टी की ओर से इस घटना को लेकर एक ज्ञापन जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम दिया जाएगा।

Tagged in : #birds#environment #CM-UP #CMbhupeshbaghel #CMUK #covid19 #covid19#MPC#mudra #crime #crime #police #dipawali #doctor #drugs #electiion

Categorized in : All News देश मध्यप्रदेश