डॉक्टर अर्चना शर्मा खुदकुशी प्रकरण, डिप्टी शंकर लाल निलंबित, गोदारा की जमानत याचिका खारिज, मृतक के पति ने मांगी सुरक्षा, मासूम बिटिया ने लिखा मां को पत्र, आंदोलन समाप्त करने को लेकर मतभेद, भवानी सिंह राजावत की बिगड़ी तबीयत
दोसा जिले की डॉक्टर अर्चना शर्मा की खुदकुशी प्रकरण में पुलिस उप अधीक्षक शंकरलाल को निलंबित कर दिया गया है। वही आरोपी गोदारा की जमानत याचिका न्यायालय से खारिज हो चुकी है। जिसके बाद चिकित्सकों का आंदोलन भी अब लगभग समाप्ति के अंतिम पड़ाव में है। बताया जाता है कि जयपुर में कुछ चिकित्सकों द्वारा आंदोलन को समाप्त कर ले संबंधी मामले में दोसा के चिकित्सकों में एतराज जताते हुए निर्णय दोसा में भी देने की बात कही बताइ। खैर जो भी हो आंदोलन तो समाप्त तो जाएगा ही आज नहीं तो कल।
डॉ अर्चना शर्मा द्वारा खुदकुशी किए जाने के मामले को लेकर मैं केवल चिकित्सकों बल्कि कई सामाजिक संगठनों ने भी जबरदस्त रोष व्यक्त किया। चिकित्सकों ने पूरे प्रदेश में काम का बहिष्कार कर आंदोलन किया तो देशभर के चिकित्सकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध भी दर्ज कराया। इसके बावजूद भी आज मृतिका का परिवार भय के साए में है। मृतक परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए जिला कलेक्टर और जिला एसपी मृतका के पति डॉ उपाध्याय से मिलने उनके निवास पर गए। जहां डॉ उपाध्याय ने दोनों अधिकारियों से अपने और अपने परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई।। जिससे प्रतीत होता है कि इतना बड़ा आंदोलन होने के बावजूद भी डॉ उपाध्याय अभी भी आरोपियों के सक्रिय होने के भय से भयभीत हैं।
डॉ उपाध्याय में दोनों अधिकारियों को कहा कि आरोपियों के संबंध बड़े राजनीतिज्ञों से है ऐसे में उन्हें सुरक्षा की जरूरत है। देखने वाली बात यह होगी कि डॉ उपाध्याय द्वारा सुरक्षा की मांग पुलिस और प्रशासन क्या कदम उठाता है।।
इसी बीच एक प्रश्न आज भी खड़ा हुआ है कि इतना सब कुछ होने के बावजूद भी केवल स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा के अलावा कोई बड़ा नेता सांत्वना देने मृतक के परिजन के पास नहीं पहुंचा! इन सबसे अलग हटकर एक लेटर सामने आया है। जिस में मां को याद करते हुए मृतका की आठ वर्षीय पुत्री श्यामभवी ने एक पत्र लिखा ,’मम्मा सबसे बेस्ट हैं।अगर दुनिया की सारी बेस्ट औरतों की गिनती करें उन में से भी मम्मी जैसा अच्छा कोई नहीं होगा, क्योंकि मेरी मम्मी को बेस्ट मम्मी का अवॉर्ड मिला है।
लेकिन अगर में रोऊंगी नहीं तो सबको लगेगा की मुझे उनकी याद नहीं आती। पर अगर में रोऊंगी तो सभी रोना शुरू कर देंगे’। डॉ. अर्चना के पति डॉ.सुनीत ने जब यह लेटर देखा तो वे भी फफक-फफक कर रो पड़े। परिवार का कहना है कि श्यामभवी का यह लेटर उसकी एक फ्रेंड ने भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जो भी हो इस पत्र को पढ़कर हर कोई गमगीन हुए बिना नहीं रह सकता। =============भवानी सिंह राजावत की बिगड़ी तबीयत< कोटा में वन विभाग के अधिकारी के साथ बदसलूकी करने और थप्पड़ जुड़ने के मामले में 2 दिन पूर्व गिरफ्तार किए गए भाजपा के पूर्व संसदीय सचिव भवानी सिंह राजावत की तबीयत सेंट्रल जेल में अचानक बिगड़ गई। जिसके तुरंत बाद में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जाता है कि राजावत डायबिटिक भी है। सभी को पता है कि कल शाम पुलिस ने बोले न्यायालय में पेश किया जान गया था की जमानत याचिका खारिज हो गई थी।
रमेश शर्मा। लेखक सूत्र नीरज जैन झांसी पत्रकार स्वम सहायता समूह
Facebook ID – https://www.facebook.com/ramesh.sharma.31521
Tagged in : #animal #CM-UP #CMbhupeshbaghel #CMUK #CMUP #crime #crime #police #crime #police #अपराध #डकैती #dig #electiion