नई दिल्ली। एक अप्रैल से कई बदलाव होने जा रहे हैं।जिनका असर आपकी जेब पर पड़ने वाला है। पीएफ खाता में कम ब्याज दर मिलने के साथ सुनिश्चित जमा राशि पर इनकम टैक्स और टोल अधिक चुकाना होगा, वहीं होम लोन पर मिल रही अतिरिक्त छूट से हाथ धोना पड़ेगा। इसके अलावा कई अन्य बदलाव भी हो रहे हैं जो आपकी जेब पर बोझ बढ़ाएंगे।
1 2019 के बजट में आयकर कानून में सेक्शन 80 ईईए जोड़ा था। इस सेक्शन के तहत पहली बार घर खरीदने वालों को होम लोन के ब्याज भुगतान पर 1.5 लाख रुपये की अतिरिक्त टैक्स कटौती का फायदा मिलता था बजट 2022 में इस धारा को आगे नहीं बढ़ाया।
पीएफ खाते पर टैक्स
जो बदलाव होने जा रहे हैं, उनमें सबसे अहम है पीएफ खाते पर टैक्स ईपीएफ खाते में 2.5 लाख तक टैक्स फ्री योगदान की सीमा लगाई रही है। इससे ऊपर योगदान किया, तो ब्याज आय पर टैक्स लगेगा। वहीं सरकारी कर्मचारियों के जीपीएफ में टैक्स फ्री योगदान की सीमा पांच लाख रुपये सालाना होगी।
क्रिप्टो से कमाई पर कर
3 बजट 2022 में सभी वर्चुअल डिजिटल एसेट या क्रिप्टो पर 30% टैक्स लगाने का ऐलान किया था। क्रिप्टोकरंसी बेचने पर निवेशक को जो फायदा होगा, उस पर टैक्स देना होगा। जब-जब कोई क्रिप्टोकरंसी बेचेगा तो उसकी बिक्री का एक फीसदी टीडीएस भी कटेगा।
डाकघर में नकद ब्याज नहीं
डाकघर की मासिक आय योजना, 4 वरिष्ठ नागरिक बचत योजना या
डाकघर टर्म डिपॉजिट में निवेश से जुड़े नियम भी बदलने जा रहे हैं। इनमें ब्याज की राशि नकद नहीं मिलेगी। आपको बचत खाता खोलना होगा। डाकघर बचत खाता या बैंक खाते को इन योजनाओं से लिंक भी करना होगा।
दवाएं महंगी हो जाएंगी
5 करीब 800 आवश्यक दवाओं की कीमतों में 10.7% की बढ़ोतरी होने वाली है। इनमें पैरासिटामॉल भी शामिल है। राष्ट्रीय दवा मूल्य निर्धारक प्राधिकरण (एनपीपीए) ने इन दवाओं के थोक मूल्य सूचकांक में बदलाव को अपनी मंजूरी दे दी है।
ई-चालान का नियम बदलेगा
6 सीबीआईसी (केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड) ने माल और सेवा कर (जीएसटी) के तहत ई-चालान (इलेक्ट्रॉनिक चालान) जारी करने के लिए टर्नओवर सीमा को पहले तय सीमा 50 करोड़ रुपये से घटाकर 20 करोड़ रुपये कर दिया है। यह नियम भी एक अप्रैल 2022 से लागू हो रहा है।
टोल टैक्स बड़ा
NH टोल सड़क पर अब 10% से 20% अधिक टोल देना पड़ेगा निजी चौपहिया वाहन , वाणिजीय वाहन माल वाहक एवं सवारी वाहन टोल की वसूली महंगी हुई
Tagged in : #auto #ऑटोमोबाइल #ऑटोमोबाइलबाजार #गाड़ी #car #birds#environment #CM-UP #CMbhupeshbaghel #covid19 #covid19#MPC#mudra #crime #crime #police #dig #dipawali #doctor #electiion #election