आत्माराम त्रिपाठी की रिपोर्ट बांदा : जनपद में जहां एक ओर पूरा प्रशासनिक अमला केन की आरती सहित केन को बचाने की मुहिम में लगा है वहीं दूसरी ओर बालू खनन से जुड़े हुए व्यवसाई केन का अस्तित्व ही समाप्त करने पर आमादा हैं। मामला जनपद के पैलानी तहसील अंतर्गत बालू खदान खरेई खंड संख्या 2 का है जहां पर जमकर वैद्य की आड़ में अवैध खनन और ओवरलोडिंग का खेल बदस्तूर चरम पर है।सड़कों का सत्यानाश हो चाहे नदी का खात्मा इन बालू व्यवसाइयों को केवल बैगनी रंग के नोटों से मतलब है। ना तो सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन होता है और ना ही एन. जी. टी. की खनन नियमावली का ध्यान दिया जाता है। तेज तर्रार पैलानी उपजिलाधिकारी सुरभि शर्मा जिन्होंने हाल ही में जनप्रतिनिधि की शिकायत का संज्ञान लेते हुए खपटिहा की बालू खदान 100/3 में नदी की जलधारा को प्रभावित कर अवैध पुल बनाकर ट्रकों की निकासी वाले रास्ते को ध्वस्त करवाते हुए खदान संचालक नंदलाल राय के गलत मनसूबों पर पानी फेरा है। इस कार्यवाही से खदान संचालकों के हौसले पस्त हुए तो दूसरी तरफ पर्यावरण प्रेमी और समाजसेवियों में उपजिलाधिकारी की इस न्याय उचित कार्यवाही से संतुष्टि मिली। कुशल,कर्मठ एवं न्याय प्रिय जिलाधिकारी बांदा अनुराग पटेल की साख को भी बट्टा लगाने में ये खदान संचालक बाज नहीं आ रहे हैं। चित्रकूट धाम मंडल के मंडलायुक्त दिनेश शर्मा के ओवरलोडिंग ना किए जाने के आदेशों की भी धज्जियां उड़ा रहे है खदान संचालक खदान में धर्मकांटा और सी.सी.टी वी कैमरा लगा होना महज छलावा है। ओवरलोडिंग के चलते सड़कें ध्वस्त हो रही है तो क्षेत्रवासियों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही भारी मात्रा में राजस्व का भी नुकसान हो रहा है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बिना वैद्य प्रपत्रों के ही बालू की निकासी की जा रही है। नाम प्रकाशित न करने की शर्त पर ग्रामीणों ने बताया कि अधिकारियों की लोकेशन अवैध परिवहन परिवहन का कार्य होता है। अधिकारियों सहित सभी को भी मैनेज करने का दंभ भर रहे हैं खदान संचालक । मीडिया द्वारा अवैध खनन और परिवहन पर अधिकारियों से सवाल पूंछे जाने पर उच्चाधिकारियों ने जल्द कार्यवाही का भरोसा दिलाया है। देखने वाली बात यह होगी कि इन बालू व्यवसाइयों से केन का अस्तित्व कैसे बचा पाएगा जिला प्रशासन का पूरा महकमा।या फिर यह इसी तरह केन नदी का जिसकी लोग आरती उतारते हैं का इसी तरह इन माफियाओं द्वारा सीना छलनी किया जाता रहेगा। पत्रकार फोटो वीडियो ले इन सब जिम्मेदार लोगों के सामने अपने अपने समाचार पत्रों चैनलों के माध्यम से रखते रहेंगे व यह सब इन्हे देख डेस्टबिन में डालते रहेंगे।

Tagged in : #auto #ऑटोमोबाइल #ऑटोमोबाइलबाजार #गाड़ी #car #birds#environment #CM-UP #CMbhupeshbaghel #CMUK #CMUP #congress #covid19#MPC#mudra #crime #police

Categorized in : All News उत्तर प्रदेश