।। जंतर मंतर दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अंश ।। जैसा कि, हम सभी अवगत हैं आगामी अप्रैल माह में राष्टीय जंगल बचाओ अभियान एक बहुतायत पैमाने में पर्यावरण योद्धाओं को एकत्रित कर दिल्ली के जंतर मंतर कार्यालय में धरना प्रदर्शन जो,पर्यावरण के हित में हैं करने की तैयारी में हैं । उस,एजेंडा के प्रमुख अंश 1 हर राज्य के पर्यावरण विद्वानों की एक सूची तैयार की जाए । जिसमें उनका पूरा विवरण नाम और पते के साथ उपलब्ध हो ।। 2 हर राज्य वार जो उसका मुख्य राष्टीय वृक्ष हो उसके द्वारा धरने प्रदर्शन का शुभ आरंभ हो । 3 स्लोगन,चित्रकारी,कला और पोस्टर के माध्यम से पर्यावरण के प्रति जागरूक होने के लिए जन जन की अगुवाई की जाए । 4 महत्पूर्ण बिंदुओं को स्पष्टता से उजागर किया जाए । जिससे,पर्यावरण के प्रति लोगो को जागरूक और उत्साहित किया जा सके ।। 5 प्रदूषण,मैली नदियां और दूषित वायु क्यों,बन रही प्राण के लिए संकट । इस पर,शहर,जिला और राज्य के अनुकूल चर्चा और विचार विमर्श हो ।। 6 बच्चों जो कि हमारा कल का भविष्य हैं उनको पर्यावरण की पूर्ण शिक्षा और जानकारी उपलब्ध कराई जाए । इनसे ही,हमारा भविष्य का पर्यावरण हैं ।। 7 वनों या जंगल की अंधाधुंध कटाई और छटाई,बेवजह क्यों की जा रही हैं । इसके लिए,प्रशासन जवाबदेही हो ।। 8 एकजुटता और सभी के विचार विमर्श पर बारीकी से चर्चा और परिचर्चा भी हो ।। 9 मीडिया और सोशल प्लेटफार्म के जरिए देश विदेश तक पर्यावरण की अलख जागने का उत्साह और प्रदर्शन भी हो ।। 10 जिस अनुपात में पेड़ पौधे कटे जाते हैं । उसकी भरपाई में, अधिक संख्या में उनके लगाए जाने का प्रयोजन भी हो । किस वजह से जंगल उजाडे जा रहे हैं बेवजह, इसका प्रशासन को लिखित में आवेदन हो ।। जन जन को जागना हैं देश में और प्रदेश में भी । तभी,पर्यावरण की रक्षा की अलख को प्रज्वलित किया जा सकेगा ।। हरित प्रणाम हरित नमन हरित धन्यवाद ।। सूत्र – स्नेहा (रचनाकार,पर्यावरण प्रेमी और राष्टीय सह संयोजक) कानपुर उत्तर प्रदेश
![]मार्गदर्शन पीपल नीम तुलसी संस्थापक Dr Dharmendra Kumar
![]आभार पीपल नीम तुलसी अभियान
Tagged in : #birds#environment #CMbhupeshbaghel #CMUK #covid19#MPC#mudra #crime #crime #police #अपराध #डकैती #dig #doctor #electiion #election #forest