के एम गुप्ता कानपुर रिपोर्ट

कानपुर। जनोन्मुखी पुलिस व्यवस्था स्थापित करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश शासन ने नगर को जो पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली की सौगात दी थी उसे एक वर्ष पूरा होने पर कानपुर कमिश्नर विजय कुमार मीणा ने कानपुर नगर के सम्मानित पत्रकारो के साथ एक मेल मिलाप किया तथा उनसे प्रणाली में सुधर लाने के लिए उनसे चर्चा की। पुलिस कमिश्नरेट लागू होने के एक वर्ष पूरा होने पर पुलिस लाइन सभागर में पत्राकरो के साथ एक बैठक पुलिस आयुक्त विचजय सिंह मीणा ने की। उन्होंने कमिश्नरेट प्रणाली को और सुदृढ़ बनाने के लिए उनसे सुझाव मांगे और सहयोग देने की अपील की। पुलिस आयुक्त ने बताया कि बीते एक वर्ष में कमिश्नरेट पुलिस ने संगठित अपरध और अपराधियों पर अंकुश लगाने का कार्य सफलतापूर्वक किया है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री की फ्लीट से लेकर कुशल यातायात के लिए राष्ट्रीय स्तर पर कानपुर कमिश्नरेट की सराहना की गई है जिसमें मीडिया का एक अहम रोल रहा है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में पुलिस कमिश्नरेट में कई तरह के बदलाव देखने को मिलेंगे साथ ही अब आम जनमानस का भी समर्थन पुलिस को मिलने लगा है। पत्रकारो ने थाने स्तरपर संवाद को लेकर कुछ प्रश्न किए जिस पर उन्होंने गम्भीरतापूर्वक सुनने के बाद उस पर तेजली से अमल करने और पत्रकारो की गरिमा का विशेष घ्यान रखने की बात कही। उन्होंने कुछ विशेष तथ्यों पर ध्यानाकर्षित करते हुए बताया कि सुगम यातायात के लिए धारा 133 सीआरपीसी का प्रभावी उपयोग करते हुए विभिन्न प्रकार के अतिक्रमण हटाकर नागरिको हेतू यातायात व्यवस्था को सुगम करना , अपराध नियंत्रण धारा 107/116/117 का समुचित एव प्रभावी दपयोग करते हुए धारा 117 सीआरपीसी के अर्न्तगत प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्वक कार्यवाही करके अपराधो को रोकना का प्रयास करना होगा। इसके साथ ही नशाला पद्धार्थो का कारोबार करने वालो पर नकेल कसी जायेगी। इस दौरान एडीजी आनन्द प्रकाश तिवारी, डीसीपी रवीना त्यागी, सलमान ताज पाटिल, आनन्द कुलकर्णी समेत समस्त एसीपी व थाना प्रभारी मौजूद रहे।

Tagged in : #birds#environment #CMbhupeshbaghel #CMUP #covid19 #covid19#MPC#mudra #crime #doctor #drugs #electiion #election #journalist#press

Categorized in : All News उत्तर प्रदेश