23 मार्च – भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को इस दिन ब्रिटिश सरकार द्वारा फाँसी दी गयी थी। इसे शहीदी दिवस भी कहते हैं। 23 मार्च 1931 का वो दिन था जब भगत सिंह और उनके साथी राजगुरु और सुखदेव को फांसी दी गई थी। दुखद घटना जो आज भी हमारे कोढ़ है वो 23 मार्च के दिन ही पाकिस्तान दुनिया का पहला इस्लामिक गणतंत्र बना था।
ये बात हर एक भारतीय जानता है कि भारत को आजादी लेने के लिए कितने संघर्ष करने पड़े थे और नाजाने कितने वीर सपूतों ने अपने प्राण इस आजादी की लड़ाई में त्याग दिए थे। इन्हीं में से एक थे शहीद भगत सिंह, जिन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के आगे आजादी का झंडा लिए राष्ट्रवादी आंदोलन चलाए। भगत सिंह के इस शौर्य को देखकर अंग्रेज भी डरे हुए थे। भगत सिंह ने अंग्रेजों के खिलाफ जब मोर्चा खोला, तो उन्होंने नारा दिया कि इंकलाब जिंदाबाद ‘ 28 सितंबर 1907 को जन्मे भगत सिंह महज 23 साल की उम्र में हंसते-हंसते फांसी पर चढ़ गए और उनके साथ राजगुरु और सुखदेव को भी अंग्रेजी हुकूमत ने फांसी पर चढ़ा दिया था। लेकिन भगत सिंह के क्रांतिकारी विचार आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं, तो चलिए इस शहीदी दिवस के मौके पर इन विचारों को जानते हैं और अपनाते भी हैं।
क्या तुम्हें पता है कि दुनिया में सबसे बड़ा पाप गरीब होना है? गरीबी एक अभिशाप है ये एक सजा है। भगतसिंह
जो भी व्यक्ति विकास के लिए खड़ा है उसे हर एक रुढ़िवादी चीज की आलोचना करनी होगी उसमें अविश्वास करना होगा, तथा उसे चुनौती देनी होगी। भगत सिंह
।। शहादत ।।
तिरंगे की शान की खातिर
और मातृभूमि की आन की खातिर लाखों कर गए जान फिदा देश की माटी की खातिर । कौन सा लहू का रिश्ता था मात्र भूमि से जो कर गए प्राण न्योछावर अपने वतन की खातिर । ना अपने तन की फिकर ,ना घर बार की चिंता उनका लहू जब भी खौला उबाल बन तो सिर्फ सीमा की सुरक्षा की खातिर ।। निस्वार्थ हो,निडर हो वो लड़े, आखिरी सांस तक,अपने हिमालय अपने कश्मीर की खातिर । हर जाति,हर मजहब और हर धर्म को जोड़े रखा एकता और अहिंसा की सीख की खातिर ।। ऐ! शहीदों तुम्हारी शहादत यूं,व्यर्थ न जायेगी । आखिर! कोई तो सबक लेगा इस शहादत के अध्याय के गहन अध्यन की खातिर ।। मातृ भूमि के लिए जान न्योछावर करने वालो को मेरा सत सत नमन । जय हिंद जय भारत ।
![]स्नेहा कृति (रचनाकार) कानपुर उत्तर प्रदेश
Tagged in : #birds#environment #CM-UP #CMbhupeshbaghel #CMUK #CMUP #congress #covid19 #crime #crime #police #dig #doctor #electiion
Categorized in : All News उत्तर प्रदेश देश स्पेशल