कानपुर नगर के एम गुप्ता रिपोर्ट

कानपुर: आज जमकर पुलिस की हुई होली, 48 घंटे की ड्यूटी के बाद कमिश्नरेट के 33 और आउटर पुलिस के 11 थानों में मनाया गया जश्न।

कानपुर में 48 घंटे की ड्यूटी के बाद आज पुलिस द्वारा खेली गई होली।

सिर्फ थानों में ही नहीं अफसरों के यहां भी किए गए हैं इंतजाम।

थानों में तैनात पुलिस कर्मियों के लिए थानेदारों ने डीजे से लेकर खाने-पीने का किया था बेहतर इंतजाम।

होली के दिन पब्लिक सुरक्षा के लिए अपना परिवार छोड़कर जनता के बीच रहती है पुलिस, इसलिए आज मनाई जा रही पुलिस की होली।

आज काकादेव थाने में डीजे की धुन पर जमकर डांस हुआ, और एक दूसरे को गुलाल लगाकर गले मिले।

Tagged in : #auto #ऑटोमोबाइल #ऑटोमोबाइलबाजार #गाड़ी #car #CM-UP #CMbhupeshbaghel #CMUK #CMUP #congress #covid19#MPC#mudra #crime

Categorized in : All News उत्तर प्रदेश