कानपुर नगर के एम गुप्ता रिपोर्ट

डीसीपी वेस्ट की एसओजी टीम व थाना बजरिया की टीम ने संयुक्त रूप से एक ऐसे गैंग का खुलासा किया जो डिमांड पर किसी भी ब्रांड का नकली टीवी 9000 ₹-10000 में उपलब्ध करा देता था। और टीवी की 1 साल की वारंटी भी देता था। टीवी पर स्टीकर और सॉफ्टवेयर उसी ब्रांड का होता था। इस संदर्भ में पुलिस ने ऐसे टीवी बेचने वाले और उसकी आपूर्ति करने वाले कुल 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अनस नाम का व्यक्ति अपने पिता मोहम्मद रफी के साथ अब तक पिछले 1 साल में 70 से अधिक टीवी बेच चुका है। इन्हें साधारण टीवी स्टीकर और सॉफ्टवेयर उपलब्ध कराने वाला अभियुक्त प्रतीक भी गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही इस तरह के कुल 20 टीवी भी बरामद किए गए हैं। इन अभियुक्तों के और कनेक्शन की जानकारी की जा रही है।

बाईट- डी सी पी वेस्ट मूर्ति जी

Tagged in : #animal #auto #ऑटोमोबाइल #ऑटोमोबाइलबाजार #गाड़ी #car #birds#environment #CMbhupeshbaghel #CMUK #CMUP #covid19#MPC#mudra #crime #police #अपराध #डकैती

Categorized in : All News उत्तर प्रदेश