आत्माराम त्रिपाठी की विशेष रिपोर्ट लखनऊ उत्तर प्रदेश में चुनावी सरगर्मी चरम पर पहुंच गई है प्रत्याशियो के चेहरों में मयूसी है स्वंय कुछ किया नहीं अपने अपने आकाओं के भरोसे है पर वह भी क्या करें उनकी भी शाख तो दांव पर लगी हुई है सो झूठ के पिटारे के मुख खोलते हुए जनता को लुभाने में लगे हुए हैं।वंही उनके इस कार्य को कुछ चाटुकारिता करने वाले चाटुकार भी सुर-ताल लगाने में पीछे नहीं हैं जो लोग लगातार इन्ही लोगों को खनन ओवरलोडिंग के माफिया कहने में कोई गुरेज नहीं करते थे आज वही लोग उन्हें विकास पुरुष महापुरुष की संज्ञा उपाधि देने की होड़ मचाएं हुए हैं। आज सबका एक ही दावा है की वह जीत रहे हैं उनके सामने कोई नहीं है पर हकीकत इसके ठीक बिपरीत है । किंतु जनता को इन सबके बावजूद मतदान करने के लिए आगे आना होगा और आना भी चाहिए यह हम सबका अधिकार है किन्तु इस अधिकार का बहुत ही सोच समझकर प्रयोग करना है कहीं ऐसा न हो की आपका गलत व्यक्ति को मत चला जाए और वह आपका अगले पांच वर्षों तक पहले की तरह शोषण करता रहें।आपका मत अमूल्य है ठोककर जांच-परख कर दीजिए पर ऐसे व्यक्ति को जो आपकी कसौटी में खरा हो ।क्योंकी अब प्रत्याशियों के मुख से सुना जा रहा है कि आप ही हमारे भाई बाप भगवान है हमारी सभी गलतियों को भुला दीजिए हमें एक बार सेवा का अवसर दीजिए यानी अभी इन लोगों का जी नहीं भरा सो इन्हें पुनः अवसर दे।यह किसी दल विशेष पर नहीं है अपितु आज की राजनीति पर है जिसका असली चेहरा लाने का प्रयास किया गया है देखने समझने का नजरिया सबका अपना अपना है।

Tagged in : #animal #auto #ऑटोमोबाइल #ऑटोमोबाइलबाजार #गाड़ी #car #CMbhupeshbaghel #CMUK #CMUP #congress #covid19 #covid19#MPC#mudra #crime

Categorized in : All News देश