एसओजी व थाना तिन्दवारी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अवैध शस्त्र फैक्ट्री का किया गया भंड़ाफोड़ । श्याम सुन्दर त्रिपाठी की रिपोर्ट

बांदा भारी मात्रा में निर्मित, अर्धनिर्मित तमंचे, कारतूस व तमंचा बनाने के उपकरण बरामद 4 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, ब़ड़े पैमाने पर अवैध तमंचों का निर्माण कर करते थे बिक्री, मामला थाना तिन्दवारी क्षेत्र के बेन्दाघाट का । अभियुक्तों पर पूर्व में भी दर्ज हैं कई मामले । विवरण- पुलिस अधीक्षक बांदा श्री अभिनंदन के कुशल निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक बांदा लक्ष्मीनिवास मिश्र व क्षेत्राधिकारी सदर सत्यप्रकाश शर्मा के कुशल पर्य़वेक्षण में जनपद मंक अपराध तथा अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा विधानसभा चुनाव-2022 के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा जनपद में अवैध शस्त्रों का निर्माण व बिक्री करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के लिए जारी आदेशों-निर्देशों के क्रम में समस्त थानों द्वारा की जा रही कार्य़वाही के क्रम में दिनांक 16.02.2022 की रात्रि में थाना तिन्दवारी पुलिस व एसओजी क्षेत्र में भ्रमणशील थी कि मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की बेन्दाघाट में कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध तमंचों का निर्माण व बिक्री की जाती है । सूचना का संज्ञान लेते हुए पुलिस टीम द्वारा कुशलता पूर्वक उस स्थान पर छापेमारी की गई जिसमें भारी मात्रा में अवैध तमंचों, कारतूस व तमंचा बनाने के उपकरणों के साथ 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया ।बरामदगी-कुल 31 अदद् तमंचे देशी 315 बोर ( 24 निर्मित व 07 अर्धनिर्मित )05 अदद् जिन्दा कारतूस 315 बोर भारी मात्रा में तमंचे बनाने के उपकरण गिरफ्तार अभियुक्त-हीरालाल पुत्र मैकू राजपूत नि0 कतरावल थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा राजाराम केवट पुत्र भूरा केवट नि0 भटौली थाना बबेरु जनपद बांदा देवलाल केवट पुत्र सूरजपाल नि0 निभौर थाना बबेरु जनपद बांदा शिवशंकर पुत्र तिजोला नि0 करौली थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा अभियुक्तों का आपराधित इतिहास- .अभियुक्त देवलाल- I. मु0अ0सं0 199/18 धारा 3/25 AAct थाना बिसण्डा मु0अ0सं0 117/18 धारा 3/25 AAct थाना बबेरु मु0अ0सं0 198/18 धारा 3/25 AAct थाना बिसण्डा IV. मु0अ0सं0 10/07 धारा 307 भा0द0वि थाना बिसंडा V. मु0अ0सं0 12/07 धारा 3/25 AAct थाना बिसंडा VI. मु0अ0सं0 173/01 धारा 5/25 AAct थाना बिसंडा VII. मु0अ0सं0 215/91 धारा 5/25 AAct थाना बिसंडा अभियुक्त शिवशंकर-मु0अ0सं0 21/16 धारा 452/354/324 भा0द0वि0 थाना को0 नगर मु0अ0सं0 23/16 धारा 3,5/25 AAct थाना को0 नगर मु0अ0सं0 24/16 धारा 3/25 AAct थाना कोतवाली नगर IV. मु0अ0सं0 604/15 धारा 5/25 AAct थाना कोतवाली नगर V. मु0अ0सं0 164/2016 धारा 3/25 AAct थाना कोतवाली नगर अभियुक्तों को गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना तिन्दवारी अर्जुन सिंह प्रभारी एसओजी उ0नि0 मयंक चन्देल .चौकी प्रभारी बेन्दाघाट उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार कां0 रोहित दीक्षित, कां0 नसीम अंसारी थाना तिन्दवारी .हे0कां0 महेश कुमार, कां0 भानूप्रकाश, कां0 अश्वनी प्रताप, कां0 पुष्पेन्द्र यादव, कां0 सत्यम गुर्जर, कां0 शैलेन्द्र यादव, कां0 नीतेश समाधिया, कां0 भूपेन्द्र सिंह एसओजी।

Tagged in : #covid19#MPC#mudra #crime #crime #police #crime #police #अपराध #डकैती #dipawali #doctor #drugs #election #festival

Categorized in : All News उत्तर प्रदेश