आत्माराम त्रिपाठी की विशेष रिपोर्ट बांदा चुनावी समर्थन जुटाने बाँदा आए डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कहा कि तिंदवारी की जनता बालू माफियाओं और दबंगो को नहीं चुनेगी। वहीं दिनेश शर्मा ने कहा कि भाजपा का रिजेक्टेड माल दूसरी पार्टी में सिलेक्ट हो गया है। दिनेश शर्मा ने कहा कि तीन साल में बुंदेलखंड की पानी की समस्या जड़ से समाप्त हो जाएगी।
डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा जी आप बोल रहे थे कि बुंदेलखंड में पानी की समस्या जड़ से खत्म हो गई है तो हम आपको बताना चाहते हैं आपकी बांदा सिटी सदर में आज भी लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं शायद आपने अपने आंखों में पट्टी बांध लिया है वोट बैंक के लिए क्योंकि सिर्फ आप लोगों को झूठ बोलना आता है ना सच बोलना आता है ना सच आप स्वीकार कर सकते हैं।आपके जनपद बांदा में लगातार अबैध खनन ओवरलोडिंग का धंधा चलता रहा जिसमें आपके विधायक सांसद का खुला हाथ था जिसके आगे अधिकारी बेबस थे वैसे हम आपको बता दें यह अबैध खनन ओवरलोडिंग का धंधा नया नहीं है सरकार चाहे जिसकी रही हो उसी के सांसद विधायक की सरपरस्ती में यह धंधा फलता फूलता रहा है अब तो जनता जनार्दन भी यह सब देखने सुनने की आदी हो चुकी है। आपने कहा है की आपके यहां का रिजेक्ट माल दूसरे के यहां सिप्ट हो गया तो मान्यवर यह बताएं की इन रिजेक्ट मालों को क्या आपकी पार्टी नहीं स्वीकार करती मुझे नहीं लगता की कोई भी पार्टी इन रिजेक्ट मालों को अंगीकार ही नहीं करती है बल्कि उसका स्वागत करती है यानी एक जगह रिजेक्ट माल दूसरे के पास पहुंचते ही क्वाल्टी का बनजाता है अगर काला है तो सफेद बन जाता है अपराधी है तो पुन्यात्मा बन जाता है यह कैसी और कौन सी राजनीति है?
अवैध खनन जेसीबी मशीन आधी पानी के अंदर घुसी केन की छाती को छलनी करते हैं सरकार के नुमाइंदों के सह पर बालू माफिया। और फिर यही अबैध रेत की कमाई का पैसा धूल की तरह चुनावी रथ के साथ पब्लिक के मध्य दौड़ता रहता है।
रही बात बालू खनन माफियाओं की आए दिन खनन होता है केन नदी के छाती में चढ़कर आप ही के सरकार के विधायक और मंत्री बांदा के कई खदानों में पार्टनर है और आप कहते हो कि बालू माफिया परास्त हो गए हैं। सबको पता है कि किस तरह अवैध खनन हो रहा है जिस केन नदी की आरती उतारते हैं उसी नदी के छाती पर चढ़कर बालू का खनन हो रहा है और आप सोए हुए हैं क्योंकि आप लोगों को दिखाई नहीं देगा इसलिए आप ही के पार्टी के लोग खनन करा रहे हैं और खदानों में पार्टनर है सिर्फ वोट पाने के लिए जनता को गुमराह करने के लिए झूठ पर झूठ बोले जा रहे है वर्तमान एवं भूत का गठबंधन है बांदा ही नहीं पूरे बुंदेलखंड में यही स्थिति है ।इसी तरह आप की एक मंत्री साध्वी वह बोल रही थी कि बुंदेलखंड में 2017 से एक भी किसान ने आत्महत्या नहीं किया दूसरे तीसरे दिन 2 किसानों ने झांसी में आत्महत्या कर लिया था 2 किसानों ने जसपुरा में आत्महत्या कर लिया था ऐसा कोई दिन नहीं है जिस दिन बुंदेलखंड में 2 से 4 किसान आत्महत्या ना करते हो किसान खाद के लिए लाइन में लगे अपनी फसल बेचने के लिए लाइन में लगे किस तरह किसानों को परेशान किया है और आज बात करते हो कि किसानों को हमने राजा बना दिया अरे शर्म आनी चाहिए आप जैसे लोगों को इतनी भी ओछी राजनीति ठीक नहीं है।देस के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी ने खरीदने में कभी बिस्वास नहीं किया था नहीं सत्ता कुर्सी का मोह था यही कारण था की उनकी सरकार एक वोट से गिर गई किंतु आज अटल बिहारी वाजपेई जी हमारे बीच नहीं हैं पर उनके बिचार सिधांत हमारे आत्माओ में बसे हैं।जब उनके आदर्श के बारे में सोचते हैं और आज के इन नेताओं के बारे में तो हमें जमीन आसमान का अंतर नजर आता है। अब बात करते हैं बांदा जनपद की सभी विधानसभाओं की तो बांदा में भाजपा कांग्रेस सपा बासपा के मध्य कडा संघर्ष है बल्कि भाजपा और सपा के मध्य सीधा मुकाबला कहे तो गलत नहीं होगा यंहा वर्तमान सदर विधायक के अपनी सीट बचाने में पसीने छूट रहे हैं। तो नरैनी बिधान सभा में भाजपा सपा से नये कन्नीडेट है जबकी बासपा ने अपने पुराने प्रत्याशी पर भरोसा करते हुए उसे मैदान में उतारा है किन्तु यंहा त्रिकोणीय संघर्ष है कुछ कहां नहीं जा सकता की किसके सिर जीत का ताज बंधेगा यही हाल कमोबेश तिंदवारी, बबेरू का है। जीत के दावे तो सभी प्रत्याशी कर रहे हैं जनता का मूड भांपने में सभी बिफल है मतदाताओं की खामोशी ने इनके दिल की धड़कनों को बढ़ा दिया है जो पांच वर्षों तक दिखाई नहीं दिए वह आज हाथ जोड़े गली गली घूमने को बिबस है। खैर समय नजदीक आता जा रहा है हम भी देखते हैं कि जनता जनार्दन किसके सिर पर जीत का सेहरा बंधवाती है किसके हाथ में प्रदेश की बागडोर संभालने का मौका देती है।
Tagged in : #animal #auto #ऑटोमोबाइल #ऑटोमोबाइलबाजार #गाड़ी #car #birds#environment #CMbhupeshbaghel #CMUK #CMUP #crime #police #crime #police #अपराध #डकैती #drugs #electiion #festival
Categorized in : All News उत्तर प्रदेश