310जनवरी 2022

मिशन उत्तर प्रदेश का अगला दौर 3 फरवरी से शुरू, किसान विरोधी भाजपा को सजा देने की अपील

23 और 24 फरवरी को मजदूर संगठनों द्वारा घोषित राष्ट्रव्यापी हड़ताल का समर्थन और सहयोग करेगा संयुक्त किसान मोर्चा

विधानसभा चुनाव में संयुक्त किसान मोर्चा का नाम इस्तेमाल करने के खिलाफ मोर्चे ने दी चेतावनी

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 31 जनवरी को देश भर में “विश्वासघात दिवस” मनाया जाएगा और जिला और तहसील स्तर पर बड़े रोष प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे। मोर्चे से जुड़े सभी किसान संगठन जोर शोर से इसकी तैयारी में जुटे हैं। और उम्मीद है कि यह कार्यक्रम देश के कम से कम 500 जिलों में आयोजित किया जाएगा। याद रहे कि किसानों के साथ हुए धोखे का विरोध करने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा ने 15 जनवरी की अपनी बैठक में यह फैसला किया था। इन प्रदर्शनों में केंद्र सरकार के नाम ज्ञापन भी दिया जाएगा। आज संयुक्त किसान मोर्चा की कोऑर्डिनेशन कमिटी की बैठक में इस कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा की गई।

सरकार का किसान विरोधी रुख इस बात से जाहिर हो जाता है कि 15 जनवरी के फैसले के बाद भी भारत सरकार ने 9 दिसंबर के अपने पत्र में किया कोई वादा पूरा नहीं किया है। आंदोलन के दौरान हुए केस को तत्काल वापस लेने और शहीद परिवारों को मुआवजा देने के वादे पर पिछले दो सप्ताह में कोई भी कार्रवाई नहीं हुई है। एमएसपी के मुद्दे पर सरकार ने कमेटी के गठन की कोई घोषणा नहीं की है। इसलिए मोर्चे ने देशभर में किसानों से आह्वान किया है कि वह “विश्वासघात दिवस” के माध्यम से सरकार तक अपना रोष पहुंचाएं।

संयुक्त किसान मोर्चा ने यह स्पष्ट किया है कि “मिशन उत्तर प्रदेश” जारी रहेगा, जिसके जरिए इस किसान विरोधी सत्ता को सबक सिखाया जाएगा। इसके तहत अजय मिश्र टेनी को बर्खास्त और गिरफ्तार ना करने, केंद्र सरकार द्वारा किसानों से विश्वासघात और उत्तर प्रदेश सरकार की किसान विरोधी नीतियों को लेकर उत्तर प्रदेश की जनता से भारतीय जनता पार्टी को सजा देने का आह्वान किया जाएगा। इस मिशन को कार्य रूप देने के लिए 3 फरवरी को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए मिशन के नए दौर की शुरुआत होगी। इसके तहत एसकेएम के सभी संगठनों द्वारा पूरे प्रदेश में साहित्य वितरण, प्रेस कॉन्फ्रेंस, सोशल मीडिया और सार्वजनिक सभा के माध्यम से भाजपा को सजा देने का संदेश पहुँचाया जाएगा।

#विश्वासघात_दिवस के मौके पर मोदी सरकार के पुतले को आग लगाते भारतीय किसान यूनियन टिकैत हरियाणा यमुनानगर इकाई के जिला अध्यक्ष सुभाष गुर्जर और अन्य संयुक्त किसान मोर्चे के नेता।#किसानों_की_माँगे_पूरी_करो #ModiBetrayingFarmers @SaurabhBKU @Dmalikbku @Kisanektamorcha @Tractor2twitr pic.twitter.com/pd0cGl1Xvp

— BHARTIYA KISAN UNION (TIKAIT), HARYANA (@bku_tikait_HR) January 31, 2022

मोर्चे ने यह स्पष्ट किया है कि आगामी 23 और 24 फरवरी को देश की केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने मजदूर विरोधी चार लेबर कोड को वापस लेने के साथ-साथ किसानों को एमएसपी और प्राइवेटाइजेशन के विरोध जैसे मुद्दों पर राष्ट्रव्यापी हड़ताल के आह्वान को संयुक्त किसान मोर्चा का पूरा समर्थन और सहयोग है। इस संबंध में किसी भी भ्रांति की गुंजाइश नहीं है।

देश के किसानों के साथ वादाखिलाफी कर किसानों के घाव पर नमक छिड़कने का काम किया गया है ।

किसानों के साथ हुए इस विश्वासघात से यह स्पष्ट है कि देश का किसान एक लंबे संघर्ष के लिए तैयार रहें ।#विश्वासघात_दिवस

— Rakesh Tikait (@RakeshTikaitBKU) January 31, 2022

पंजाब और अन्य राज्यों के चुनाव के बारे में मोर्चे ने यह स्पष्ट किया है कि संयुक्त किसान मोर्चा के नाम, बैनर या मंच का इस्तेमाल किसी राजनैतिक दल या उम्मीदवार द्वारा नही किया जाएगा। ऐसा करने वालों के खिलाफ मोर्चे द्वारा अनुशासन की कार्यवाही की जाएगी।

#विश्वासघात_दिवस पर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते भारतीय किसान यूनियन टिकैत हरियाणा के नेताओं और कार्यकर्ताओं की करनाल और यमुनानगर से कुछ तस्वीरें। #ModiBetrayingFarmers #FarmersProtest @Dmalikbku @OfficialBKU @Kisanektamorcha @Tractor2twitr pic.twitter.com/bNm5gFAEfe

— BHARTIYA KISAN UNION (TIKAIT), HARYANA (@bku_tikait_HR) January 31, 2022

प्रेस वार्ता में संयुक मोर्चा से डॉ दर्शन पाल, हन्नान मोल्ला, जगजीत सिंह डल्लेवाल, जोगिंदर सिंह उगराहां, शिवकुमार शर्मा (कक्का जी), युद्धवीर सिंह, योगेंद्र यादव

Tagged in : #animal #auto #ऑटोमोबाइल #ऑटोमोबाइलबाजार #गाड़ी #car #birds#environment #CMbhupeshbaghel #CMUK #CMUP

Categorized in : All News देश