कानपुर। आरटीओ कार्यालय में सभी अधिकारियों की मौजूदगी में गणतन्त्र दिवस बड़े ही सादगी तरीके से मनाया। इस पावन अवसर आरटीओ कार्यालय में आरटीओ प्रशासन राजेश सिंह ने ध्वजारोहण किया तथा अधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर कर्मचारियो को सम्मानित करते हुए नकद पुरस्कार भी दिया गया।
आरटीओ प्रशासन राजेश सिंह ने ध्वजा रोहण के उपरांत प्रशिद्ध कवि गोपाल दास नीरज की मार्मिक कविता सुना कर सबको मंत्र मुग्ध कर दिया। वह इसी क्रम में आरटीओ प्रवर्तन राकेश सिंह ने अपने विचार व्यक्त किए और उपस्थित लोगों से उन्होंने अपील की कि हमें देश की आजादी के महत्व को समझते हुए इसका सम्मान करना चाहिए। उन्होंने संविधान रचयिता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को नमन किया और उन्हें याद किया। इसी क्रम में एआरटीओ प्रवर्तन टेक्निकल नेहा द्विवेदी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा की आज हम 73 वें गणतंत्र दिवस को मना रहे हैं। आजादी के बाद हमारा संविधान बना जिसके अंतर्गत उसका अक्षरस: से पालन कराया गया ताकि लोगों को उनके समानता का अधिकार ,उनकी मौलिकता का अधिकार मिल सके और लोगों देश के प्रति अपना कर्तव्य निभा सके। इस अवसर पर आरटीओ प्रशासन, एआरटीओ प्रवर्तन ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अंग वस्त्र भेंट कर उनका सम्मान किया गया।
Tagged in : #auto #ऑटोमोबाइल #ऑटोमोबाइलबाजार #गाड़ी #car #birds#environment #CM-UP #CMbhupeshbaghel #CMUK #CMUP #congress
Categorized in : All News उत्तर प्रदेश