एसीपी सीसामऊ ने क्षेत्र में फोर्स के साथ किया फ्लैग मार्च कानपुर कमिश्नरेट के एसीपी सीसामऊ निशंक शर्मा द्वारा थाना प्रभारी बजरिया, चमनगंज व सीसामऊ तथा आइटीबीपी की कंपनी के साथ सर्किल के तीनों थाना क्षेत्रों में एरिया डोमिनेशन किया गया।

आगामी विधान सभा चुनाव को देखते हुए आदर्श आचार सहिंता लागू होने के बाद कानपुर कमिश्नरेट पुलिस सक्रिय हो गई है। सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस फ्लैग मार्च कर रही है। उसी क्रम में एसीपी सीसामऊ निशंक शर्मा ने अपने अधीनस्थ तीन संवेदनसील थाना क्षेत्रों का थाना प्रभारियों एवम आईटीबीपी फोर्स के साथ फ्लैग मार्च किया।

Tagged in : #auto #ऑटोमोबाइल #ऑटोमोबाइलबाजार #गाड़ी #car #birds#environment #CMbhupeshbaghel #CMUK #CMUP #electiion #election #festival #forest

Categorized in : All News उत्तर प्रदेश