कानपुर में आज संक्रमण बहुत तेजी बड़ रहा विशेषज्ञों ने तीन से छह दिन के अंदर पॉजिटिव केस रोजाना 15 गुना होने की आशंका जताई है। एक जनवरी को महज नौ पॉजिटिव केस थे जबकि एक्टिव केस 26 थे। छह जनवरी को नए पॉजिटिव केस 96 हो गए हैं और कुल एक्टिव केस लगभग 10 गुना बढ़ोतरी के साथ 257 हो गए जबकि नए केस की रफ्तार 11 गुना रही।

संक्रमण महामारी रोग सोध कर रहे विशेषज्ञों का कहना है कि महामारी नियमों के मुताबिक शुरू के एक सप्ताह के बाद दूसरे सप्ताह से चौथे सप्ताह के बीच केसों में तेज बढ़ोतरी की संभावना रहती है। कोविड की मौजूदा लहर में भी कई शहरों में इसी तर्ज पर केसों में बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में सावधनी जरूरी है। कम समय के लिए घर से बाहर निकलें। कम समय तक लोगों के कॉन्टैक्ट में रहें। कोविड नियमों का पालन करने से संक्रमण से बचा जा सकता है और संक्रमण की चेन को भी ब्रेक किया जा सकता है।

कानपुर एक घनी आबादी वाला शहर है हर जगह भीड़ है। भीड़ भाड़ बस स्टैंड रेलवे स्टैंड थोक बाजार एवं होटल रेस्तरां जैसी सावधानी और कोविड गाइड लाइन से चीजों को संभाला जा सकता है नही संक्रमण का भयावह सामना करना पड़ सकता है पिछले साल की तरह । चुनावी रैलियों पर रोक लगे ।

Tagged in : #animal #CM-UP #CMbhupeshbaghel #CMUK #covid19#MPC#mudra #doctor #electiion

Categorized in : All News उत्तर प्रदेश देश