पक्षियों के संरक्षण संवर्धन के लिए 5 जनवरी को विश्व पक्षी दिवस मनाया जाता है। आजके तनाव भरें जीवन में आंनद उल्लास पाने का एक सर्व सुलभ साधन है “बर्ड वाचिंग” यानि पक्षियों का अवलोकन करना। हम लोगों के आसपास विभिन्न अकार प्रकार के पक्षी चहकते फुदकते रहते हैं। हम लोग जीवन की आपाधापी में इतना व्यस्त रहते हैं कि इन्हें देखकर भी अनदेखा कर देते हैं, लेकिन कुछ हमारे जैसे लोग पक्षियों को अपना सबसे अच्छा मित्र मानते हैं, उनके लिए दाना-पानी की व्यवस्था करते हैं। पक्षीयों को बिना कोई नुकसान पहुंचाए उनकी फोटो लेना, मधुर आवाज सुनना, उनकी गतिविधि देखना मन-मस्तिष्क को शांति पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण उपाय हैं, साथ-साथ प्रकृति को और अच्छे से समझने में सहयोग करता हैं, इसलिए हम सबका कर्तव्य है कि इन नन्हे मुन्ने जीवों का संरक्षण और संवर्धन करें । इन पक्षियों को देखते समय इस बात का विशेष ध्यान रखें कि इन्हें डिस्टर्ब न करें। बस खामोशी से इनकी गतिविधियों को देंखे, कोई दाना-पानी ढूंढ रहा होगा, कोई मस्ती से गा रहा होगा। कहीं प्यार का इजहार हो रहा होगा। तो कहीं मासूम सी तकरार चल रहीं होगीं। यकीन मानिए यह सब देखकर आपका तनाव न जाने कब विलुप्त हो जाएगा आपको पता भी नहीं चलेगा और आप एक सुखद अह्सास से ओतप्रोत हो जाएगें। इसलिए पक्षीयों को सुरक्षित रखने का प्रयास कीजिए। उन्हें कोई पीड़ा मत दीजिए। चाहे कोई भी पक्षी हो सबका अपना महत्व है। एक बार फिर “विश्व पक्षी दिवस” की आप सभी को शुभकामनाएं 🙏🌳🌲🦜🐦🦚🦩🦢🦉🦆 *पूनम खन्ना “विशाखा” राष्ट्रीय जंगल बचाओं अभियान
SaveAllNaturalResources
Tagged in : #birds#environment #CM-UP #CMbhupeshbaghel #CMUK #CMUP #covid19 #covid19#MPC#mudra #crime #police #अपराध #डकैती
Categorized in : All News उत्तर प्रदेश देश