यही वही हत्या आरोपी आशीष है जिसने लखीमपुर खीरी में किसानों को गाड़ी से रौंद दिया था जिसमे एक किसान पुत्र पत्रकार भी जिसकी घटनास्थल में मौत हो गई थी । हां कुछ दिनों पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों से सवाल पूंछे जाने पर पत्रकारों से गाली गालोच हांथापाई पर उतर आए थे यहां तक पत्रकारों को चोर बोला था । अब चार्ट शीट दाखिल होने पर पत्रकार पूंछते है की क्या टेनी ग्रह राज्य मंत्री इस्तीफा देगा ।

चार्जशीट में गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा को मुख्य आरोपी बनाया गया है जबकि दूसरा मुख्य आरोपी आशीष के मामा वीरेंद्र शुक्ला है। यानि कि मामा भांजे ने मिलकर उक्त घटना को अंजाम दिया था।

जांच में मंत्री टेनी के बेटे आशीष की घटनास्थल पर मौजूदगी की पुष्टि हुई है। आशीष की पिस्तौल से फायरिंग होना भी पाया गया है। चार्ज शीट के मुताबिक मामले में कुल 14 लोग आरोपी है।

लेकिन कहानी यह नही है कहानी यह है कि उक्त मामले में मारे गए टेनी के ड्राइवर और भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के आरोप में पुलिस चुन चुनकर सरदारों को उठा रही है। इस खबर का जिक्र कही नही है। दरअसल इस बहाने टेनी को साधा जा रहा है। सवाल यह है टेनी इस्तीफा कब देगा…?

Tagged in : #animal #auto #ऑटोमोबाइल #ऑटोमोबाइलबाजार #गाड़ी #car #CM-UP #CMUK #CMUP #congress

Categorized in : All News bihar उत्तर प्रदेश उत्तराखंड छत्तीसगढ़ देश बिजनेस मध्यप्रदेश