कानपुर। आज कानपुर देहात प्रेस क्लब की एक बैठक केंद्रीय कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक में कानपुर देहात प्रेस क्लब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एडवोकेट अतुल निगम जी को उन्नाव जिले का लोकपाल नियुक्त किये जाने पर संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया और शुभकामनाएं दी। बैठक में संगठन को बढ़ाने के लिए सदस्यता अभियान चलाने के लिए भी चर्चा की गई।कार्यक्रम में कानपुर देहात प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री एडवोकेट योगेन्द्र अग्निहोत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एडवोकेट अतुल निगम, के एम श्रीवास्तव, पवन गौड़ , उपाध्यक्ष अभिषेक कुशवाहा विजय कुशवाहा , एम डी शर्मा, कृष्णा शर्मा, अभिषेक चौधरी, सौरभ कुशवाहा, आदित्य शर्मा, उदयवीर, अतुल मिश्र, सुनील शर्मा, दिवाकर पाठक, गोविंद कुशवाहा, अर्जुन सिंह, प्रदीप कुमार, एडवोकेट राघव त्रिवेदी, राकेश शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।
Tagged in : #animal #auto #ऑटोमोबाइल #ऑटोमोबाइलबाजार #गाड़ी #car #CMbhupeshbaghel #CMUK #CMUP
Categorized in : All News उत्तर प्रदेश