कानपुर बार एसोसिएशन के चुनाव में गोली चलने का मामला वोटिंग के दौरान हुई थी फायरिंग घायल वकील की इलाज के दौरान मौत हैलट में वकील की मौत के बाद हंगामा वकील गौतम दत्त की मौत के बाद बवाल

कानपुर बार एसोसिएशन चुनाव रद्द होने के बाद गोली चलने से एक अधिवक्ता गौतम दत्ता घायल हो गए । कचहरी परिसर में हुई घटना के बाद घायल अधिवक्ता को तुरंत उर्सला अस्पताल भेजा गया , जहाँ से इलाज के लिए उन्हें हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया । घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी । पुलिस कमिश्नर असीम अरुण सहित अधिकारियों ने मौके पर मामले की छानबीन की । फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल की जाँच कर साक्ष्य जुटाये । पुलिस कमिश्नर असीम अरुण के मुताबिक के मुताबिक मौके से 315 बोर का खोखा बरामद हुआ है । पुलिस का मानना है कि मतदान और इस गोलीकांड का आपस में कोई संबंध अभी तक सामने नहीं आया है । गोली चलाने वालों के नाम औपचारिक रूप से सामने आ रहे हैं । तहरीर मिलने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी । पुलिस के लिए सभी लोग समान है अपराध करने वाला कोई भी हो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी । उन्होंने कहा कि भविष्य में दोबारा होने वाले मतदान के लिए एल्डर्स कमेटी के साथ बैठक करके आगे की रुपरेखा तय किया जाएगी ।

के एम गुप्ता रिपोर्ट कानपुर

Tagged in : #auto #ऑटोमोबाइल #ऑटोमोबाइलबाजार #गाड़ी #car #birds#environment #CM-UP #CMbhupeshbaghel #CMUK

Categorized in : All News उत्तर प्रदेश